Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

आसमान में ‘डिप्लोमेसी’ की उड़ान: अहमदाबाद काइट फेस्टिवल में PM मोदी और जर्मन चांसलर ने एक साथ थामी डोर

25

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय गुजरात दौरे पर हैं. आज ही यानी सोमवार सुबह जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भी भारत पहुंचे हैं. यहां उन्होंने अहमदाबाद में पीएम मोदी से मुलाकात की. इसके साथ ही पीएम मोदी के साथ मिलकर साबरमती रिवरफ्रंट में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 का उद्घाटन किया. इस मौके पर दोनों नेताओं ने पतंग उड़ाई.

अहमदाबाद के इस महोत्सव में 50 देशों के 135 अंतरराष्ट्रीय पतंगबाजों ने भाग लिया, जिनमें चिली, कोलंबिया और दक्षिण कोरिया के पतंगबाज शामिल हैं. इस महोत्सव में रात में भी पतंग उड़ाई गई, जिसमें एलईडी लाइट्स से सजी पतंगें आकर्षण का केंद्र रहीं. यह पतंग महोत्सव अगले 7 दिनों तक चलने वाला है.

साबरमती आश्रम पहुंचे पीएम मोदी और जर्मन चांसलर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज सोमवार सुबह अहमदाबाद में साबरमती आश्रम पहुंचे. यहां दोनों नेताओं ने महात्मा गांधी को नमन किया. गांधी की मूर्ति पर फूल चढ़ाए. आश्रम का दौरा करने के बाद मर्ज ने गेस्ट बुक ने लिखा कि महात्मा गांधी की अहिंसा की अवधारणा, स्वतंत्रता की शक्ति में उनका विश्वास और हरेक व्यक्ति की गरिमा में उनकी आस्था आज भी लोगों को प्रेरित करती है.

आगे लिखा कि यह मानसिकता न्याय और संवाद को बढ़ावा देती है और दुनिया में आशा जगाती है. गांधी के आदर्शों की आज पहले से कहीं ज्यादा आवश्यकता है.

दो दिन के भारत दौरे पर हैं जर्मन चांसलर

दुनिया के कई देशों में तनाव के बीच जर्मन चांसलर भारत पहुंचे हैं. आज से दो दिन के भारत दौरे पर जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, वे गांधीनगर में पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.व्यापार, तकनीक और ऊर्जा पर चर्चा होगी.इसके साथ ही मुलाकात में रक्षा और ग्रीन हाइड्रोजन डील पर मंथन होगा.

गुजरात दौरे पर हैं पीएम मोदी

पीएम मोदी 3 दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. पहले दिन वे सोमनाथ पहुंचे थे. यहां सोमनाथ मंदिर पर साल 1026 में हुए पहले आक्रमण के हजार साल पूरे होने पर 8 से 11 जनवरी तक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया गया था. दौरे के दूसरे दिन पीएम रविवार सुबह पीएम 1 किमी लंबी शौर्य यात्रा में शामिल हुए थे. यहां से पीएम अहमदाबाद पहुंचे, जहां अहमदाबाद मेट्रो के फेज-2 का उद्घाटन किया था. तीसरे दिन उन्होंने काइट महोत्सव में भाग लिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.