Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मोगा में हुक्का बार पर पूरी तरह रोक, डीसी के सख्त आदेश हुए जारी

21

मोगा : जिला मैजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संघता -2023 की धारा-163 (जाबता फौजदारी संघता 1973 की धारा 144) के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए मोगा जिले में हुक्का बार पर बैन लगाने के आदेश जारी किए हैं।

जिला मैजिस्ट्रेट ने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में हुक्का बार चल रहे हैं, जहां तंबाकू आदि का इस्तेमाल होता है, जो सेहत के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि ऐसा करना कोटपा नियमों का भी उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि हुक्का बार किसी भी होटल, रेस्टोरैंट या किसी भी जगह पर नहीं चलाए जा सकते। आम लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए और स्कूल/कालेज के युवाओं और स्टूडैंट्स को इस बुराई से बचाने के लिए हुक्का बार पर बैन लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।

उन्होंने स्कूल/कालेज जाने वाले युवाओं और नाबालिगों से अपील की कि वे इन चीजों का शिकार न हों जो सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह हैं। इन आदेशों का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और कोटपा, एफ.एस.एस.ए.आई., ड्रग्स एंड कास्मैटिक एक्ट के नियमों के अनुसार सजा दी जाएगी। ये आदेश 28 फरवरी 2026 तक लागू रहेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.