Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand News Update: चांडिल में पुलिस को खुली चुनौती, अपराधियों ने घर में घुसकर लूटा सोना-चांदी Jharkhand News Update: नेमरा में दिवंगत रूपी सोरेन का श्राद्ध कर्म, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और सांसद... Jharkhand Politics: महिला मोर्चा का प्रदर्शन और पुलिस से झड़प, कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने Jharkhand Politics: मैथन पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, अवैध कोयला खनन और डीजीपी की पोस्टिंग ... Navratri 2026 Special: मैहर में धार्मिक पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त, मांस-मछली की दुकानों... Chhindwara Land Rights: प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हैं WCL भूमि पर रहने वाले लोग, विधायक ने उठ... MP Farmers Protest: मंदसौर में लोड शेडिंग के खिलाफ किसानों ने घेरे बिजली ग्रिड, ढोल बजाकर जताया विरो... Gorakhpur 308 Wheel Truck: उत्तर प्रदेश में आया 308 पहियों वाला विशालकाय ट्रक, बेल्जियम से आए बॉयलर ... Amritsar Stubble Burning News: अमृतसर में पराली जलाने के मामलों में भारी उछाल, पंजाब में बना नंबर वन... Gurdaspur Income Tax Raid: दोरांगला सब-तहसील कार्यालय में इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी, पांच घंटे तक...

रणक्षेत्र बनी गलियां: दो मुंहबोले परिवारों के बीच हुआ जमकर पथराव , कई घायल… इलाके में फैला तनाव

31

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नेहरू कॉलोनी इलाके में मंगलवार सुबह उस समय तनाव फैल गया, जब दो मुंहबोले परिवारों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों की ओर से सड़क पर उतरकर जमकर पत्थरबाजी की गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

विवाद की शुरुआत सोमवार रात को हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच किसी बात को लेकर गली में गाली-गलौज और कहासुनी हुई थी। रात में मामला शांत हो गया था, लेकिन मंगलवार सुबह यह रंजिश फिर से भड़क उठी। सुबह होते ही दोनों गुटों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर पत्थरों से हमला शुरू कर दिया।

इस पत्थरबाजी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर पत्थर बरसाते और शोर मचाते साफ देखे जा सकते हैं। पथराव की वजह से गली में खड़े कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुँचने की आशंका है। अचानक हुई इस हिंसा से आस-पड़ोस के लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के अनुसार इस झड़प में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है।  फिलहाल पुलिस को दोनों पक्षों की तरफ से कोई औपचारिक लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.