Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Hemant Soren Mother Hospitalized: सीएम की मां रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर बोले— सेहत स्थिर,... Ranchi News: DSPMU के तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज; यूजी-पीजी के 6 हजार से अधिक छात्रों को... BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ...

रतलाम में मंत्रीजी के घर पर घंटा बजाओ प्रदर्शन करने जा रहे थे कांग्रेसी, उठा ले गई पुलिस

26

रतलाम: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले में आज मंगलवार को रतलाम में जमकर हंगामा हुआ. रतलाम में कांग्रेस ने इंदौर हादसे और रतलाम में पेयजल पाइपलाइन में दूषित पानी आने को लेकर मंत्री चैतन्य कश्यप के घर पहुंचकर घंटा बजाओ प्रदर्शन का आह्वान किया था. आज दोपहर एमएसएमई मंत्री के घर पर प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

कांग्रेस का प्रदर्शन रोकने के लिए स्टेशन रोड किया जाम

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई. लोकेंद्र टॉकीज चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर आगे बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेटिंग हटाकर जबरदस्ती आगे जाने का प्रयास किया. जिस पर पुलिस ने कांग्रेस के करीब 100 से अधिक कार्यकर्ताओं कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया.

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर रतलाम में कांग्रेस कार्यकर्ता एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप के स्टेशन रोड स्थित आवास पर प्रदर्शन करने पहुंच रहे थे. इस दौरान पुलिस प्रशासन ने स्टेशन रोड को बैरिकेड लगाकर ब्लॉक कर दिया और प्रदर्शनकारियों के प्रवेश को रोक दिया. इस दौरान रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

शासकीय वाहनों और पुलिस के वाहनों में कांग्रेसियों ने लहराए झंडे

रतलाम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन एक दिन पहले से ही अलर्ट पर था. लोकेंद्र टॉकीज चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर एमएसएमई मंत्री के घर की तरफ बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया. इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद चौक पर जमकर प्रदर्शन किया. प्रदेश सरकार एवं मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और घंटा बजाकर विरोध जताया.

बैरिकेड हटाकर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और वहां मौजूद पुलिस के वाहनों में बैठा कर जेल भेज दिया. इस दौरान शासकीय वाहनों में बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लहराए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.