Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के... मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश, सोसाइटी के माध्यम ...

धुले में हिंसा के बाद तनाव: गुरुद्वारे में गद्दी की जंग सड़क पर आई, पुलिस पर पथराव के बाद 8 उपद्रवी गिरफ्तार

35

महाराष्ट्र के धुले शहर में रविवार देर रात दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई. यहां ऐतिहासिक गुरुद्वारे की गद्दी और कब्जे को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए और पूरे इलाके में तनाव फैल गया. विवाद इतना बढ़ गया कि गुरुद्वारा परिसर में जमकर पथराव हुआ और लाठी-डंडों से हमले किए गए, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है.

दरअसल, इस घटना की मुख्य वजह पूर्व प्रमुख बाबा धीरज सिंह खालसा की हत्या से जुड़ी बताई जा रही है. इसको लेकर सिख समुदाय के एक गुट ने बाबा रणवीर सिंह पर आरोप लगाए हैं. सिख समुदाय का आरोप है कि बाबा धीरज सिंह की हत्या के पीछे बाबा रणवीर सिंह का हाथ है. इसके साथ ही ये भी आरोप है कि बाबा रणवीर सिंह ने पिछले दो दिनों से गुरुद्वारे पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था.

लोगों पर छोड़े गए आंसू गैस के गोले

इससे समुदाय के दूसरे गुट में भारी नाराजगी थी. इसी नाराजगी के चलते रविवार रात बड़ी संख्या में लोग गुरुद्वारे पहुंचे. इस दौरान हालात उस वक्त और बिगड़ गए जब अंदर से आंसू गैस के गोले छोड़े गए, जिसके बाद पथराव और तेज हो गया और हिंसा भड़क उठी. घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में किया गया. पुलिस को हालात संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

8 लोगों को हिरासत में लिया गया

पुलिस ने मुख्य आरोपी बाबा रणवीर सिंह समेत आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. धुले के अपर पुलिस अधीक्षक अजय देवरे ने चेतावनी दी है कि घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल गुरुद्वारा परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.