Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले सीएम विष्णु देव साय, कई मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

26

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली दौरे पर हैं. अपने दिल्ली दौरे पर सीएम विष्णु देव साय आज बीजेपी मुख्यालय पहुंचे. विष्णु देव साय ने यहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की. वैसे तो ये मुलाकात सौजन्य मुलाकात थी, लेकिन दोनों लोगों के बीच में कई मुद्दों पर अहम चर्चा भी हुई. चर्चा मुख्य रुप से पार्टी, संगठन और समसामयिक विषयों पर हुई. सीएम विष्णु देव साय ने बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी.

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले सीएम विष्णु देव साय

नतिन नबीन को हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है. बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नबीन से सीएम विष्णु देव साय की ये पहली मुलाकात है. बीजेपी मुख्यालय में दोनों लोगों के बीच काफी देर तक कई मुद्दों पर चर्ची हुई.

आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी से भेंट कर उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई दी. प्रदेश प्रभारी के रूप में नितिन जी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और सतत परिश्रम ने छत्तीसगढ़ को संगठनात्मक दृष्टि से नई ऊँचाइयाँ प्रदान की। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक विजय उनके प्रेरक नेतृत्व का साक्षात परिणाम है. हमें पूर्ण विश्वास है कि नितिन जी के ऊर्जावान नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगी और राष्ट्र सेवा के पथ पर और अधिक सशक्त बनेगी. पुनः बधाई। हार्दिक शुभकामनाएँ: विष्णु देव साय, सीएम

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने का श्रेय नितिन नबीन को मिला था

बिहार की राजनीति में लंबे वक्त से सक्रिय रहे नितिन नबीन का राजनीतिक रुतबा काफी तेजी से बढ़ा है. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले जब नितिन नबीन को प्रदेश का प्रभारी बनाया गया था, तब उनके कंधों पर पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी. नितिन नबीन ने अपनी काबिलियत और रणनीति से न सिर्फ पार्टी को जीत दिलाई बल्कि कांग्रेस का पूरा सूपड़ा ही छत्तीसगढ़ से साफ कर दिया. कई संभागों से कांग्रेस को पूरी तरह से उखाड़ फेंका.

बिहार विधानसभा चुनाव में भी किया कमाल

बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बढ़िया जीत दिलाई. अपनी सीट से जीत दर्ज करने के साथ ही वो दूसरी सीटों पर भी कमल खिलाने में कामयाब रहे. पार्टी ने उनकी काबिलियत को परखा और उनको बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.