Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

7 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, फतेहगढ़ साहिब का किसान बना करोड़पति

5

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में एक किसान की किस्मत ने बड़ी करवट ली है। महज 7 रुपये में खरीदी गई लॉटरी टिकट ने उसे करोड़पति बना दिया। माजरी सोढियां गांव के रहने वाले किसान बलकार सिंह ने सिक्किम स्टेट लॉटरी का टिकट खरीदा था, जिसमें उन्हें एक करोड़ रुपये का पहला इनाम मिला है।

जानकारी के अनुसार, बलकार सिंह ने 24 दिसंबर को सरहिंद स्थित बिट्टू लॉटरी स्टॉल से यह टिकट लिया था। उसी दिन लॉटरी का ड्रॉ निकाला गया, लेकिन कुछ दिनों तक इस बड़े इनाम की जानकारी सामने नहीं आ सकी। बाद में जब परिणाम की पुष्टि हुई तो परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

बलकार सिंह पिछले करीब एक दशक से इसी लॉटरी स्टॉल से टिकट खरीदते आ रहे हैं। इससे पहले भी उन्हें कई बार छोटे इनाम मिल चुके हैं, जिनमें एक बार 90 हजार रुपये की राशि भी शामिल है। बलकार सिंह खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इस जीत के बाद बलकार सिंह ने इसे अपनी मेहनत और किस्मत का फल बताया। गांव के लोग भी उनकी इस सफलता से बेहद खुश हैं और उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.