Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

नरसिंहपुर में ‘सिंघम’ बने अधिकारी! पवित्र नर्मदा घाट को गंदा करने पर युवक की सरेआम पिटाई, दी जान से मारने की धमकी

28

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में नर्मदा नदी के पावन बरमान घाट पर स्वच्छता को लेकर सीईओ गजेंद्र सिंह नागेश पर एक युवक के साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं. अधिकारी पर ये भी आरोप है कि उन्होंने घाट के वरिष्ठ पुजारी से अभद्र व्यवहार किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बरमान घाट पर साफ-सफाई की शिकायतों के बीच जिला पंचायत सीईओ निरीक्षण के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने एक युवक को डांटते हुए थप्पड़ जड़ दिया. लोगों का आरोप है कि नियमानुसार कार्रवाई करने के बजाय सीईओ ने युवक के साथ मारपीट की. इतना ही नहीं, उसकी दुकान हटाने का निर्देश देते हुए उसे दोबारा घाट पर नजर नहीं आने की चेतावनी दी .

सीईओ पर गंभीर आरोप लगाए

इस घटना के बाद घाट के वरिष्ठ पुजारी पंडित कैलाश चंद्र मिश्रा ने भी सीईओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि जब उन्होंने घाट पर सुलभ शौचालय, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी की ओर अधिकारी का ध्यान दिलाया, तो सीईओ ने उनके साथ बदसलूकी की. पुजारी के अनुसार, उन्हें अफसर की ओर से अपमानित किया गया, जिससे उनकी सामाजिक गरिमा को ठेस पहुंची.

युवक को जड़ दिया थप्पड़

वीडियो में दिखता है कि अफसर डांटते हुए कहते हैं कि नर्मदा के घाट क्या पेशाब करने के लिए हैं. इसके बाद वो वहां एक खड़े एक युवक को थप्पड़ जड़ देते हैं. तभी वहां मौजूद एक शख्स से अफसर कहते हैं कि जितना ऊपर हो, उतना ही नीचे गड़वा दूंगा. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

घटना के विरोध में ब्राह्मण सभा और अन्य सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में निष्पक्ष जांच कर अफसर के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की गई है. वहीं, विवाद बढ़ने के बाद जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह नागेश ने कहा कि वे नर्मदा के भक्त हैं. घाटों की साफ-सफाई जरूरी है. गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी जरूरी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.