Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BAPS Swaminarayan Jabalpur: एफिल टावर विवाद से लेकर जबलपुर में संस्कार शिक्षा तक; जानें BAPS स्वामीन... MP Tourism Ujjain Influencer Meet: एमपी टूरिज्म इंफ्लुएंसर मीट में पहुंचे बिहार के मशहूर यूट्यूबर; स... Ujjain Simhastha 2028 Prep: नीलगंगा से नानाखेड़ा सड़क चौड़ीकरण कार्य का सीएम मोहन यादव ने किया औचक न... Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ...

SNMMCH में नवजात बच्चा चोरी पर भड़का आदिवासी समाज, पारंपरिक हथियारों के साथ किया हंगामा

34

धनबाद: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से नवजात बच्चा चोरी की घटना पर आदिवासी समाज ने अपना आक्रोश व्यक्त किया. लोगों ने पारंपरिक हथियारों के साथ अस्पताल के अंदर हंगामा किया. इस दौरान अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल रहा. मामले की सूचना मिलने के बाद एसएसपी प्रभात कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया.

बच्चा चोरी मामले में चार गिरफ्तार

नवजात बच्चा मिलने के बाद सोमवार को एसएसपी प्रभात कुमार अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे. एसएसपी ने बताया कि वे खुद अस्पताल की सिक्योरिटी ऑडिट करेंगे ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो. वहीं नवजात चोरी मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें अस्पताल का ही एक कर्मी शामिल है. जोकि पूरे घटनाक्रम में संलिप्त रहा है. चोरी की वारदात बच्चा एडॉप्शन से जुड़ा है.

बच्चे की मां से मिले एसएसपी

SNMMCH पहुंचे एसएसपी प्रभात कुमार बच्चे की मां से मिले. इसके बाद उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के साथ बातचीत कर इस तरह की घटना की पुनरावृति रोकने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये हैं. इधर, नवजात को पाकर बच्चे की मां अब बेहद खुश है और उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया है.

कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

बता दें कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज कुछ ही घंटों में बच्चे को बरामद कर मां के हवाले कर दिया. नवजात की मां सरिता देवी ने बताया कि बच्चे को पाकर वो खुश है. उन्होंने बताया अभी बच्चे का नामकरण नहीं हुआ है. वहीं झामुमो नेता समेत पंचायत के स्थानीय लोगों ने अस्पताल की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए लापरवाही की वजह से नवजात बच्चे की चोरी होने की बात कही.

शनिवार रात को चोरी हुआ था नवजात बच्चा

दरअसल, दो दिन पहले SNMMCH के गायनी वार्ड से नवजात बच्चा चोरी हो गया था. जिसके बाद बच्चे की मां का रो रोकर बुरा हाल था. इस घटना के बाद बच्चे के परिजन एवं स्थानीय लोग SNMMCH में हंगामे पर उतारू थे लेकिन धनबाद पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया. एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी करके भूली ओपी क्षेत्र के रेगुनी बस्ती ईस्ट बसुरिया से नवजात बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.