Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Congress Press Conference: इंदौर में बोले कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी; 'छात्रों की गूंज' कार... Madhya Pradesh News Today: कूनो के बाद गांधीसागर बना चीतों का नया ठिकाना; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने द... Haryana Industrial CLU Rules: कम चौड़ाई वाले रास्तों की समस्या होगी दूर, जानिए सेल्फ-मेड पंचायती रास... Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र...

खाकी के साये में खूनी खेल: पुलिस कस्टडी में गैंगस्टर पर अंधाधुंध फायरिंग, हरिद्वार में मचा हड़कंप

29

हरिद्वार जिले के लक्सर में बुधवार को फिल्मी स्टाइल में गैंगवार देखने को मिला. कोर्ट में पेशी पर जा रहे गैंगस्टर विनय त्यागी पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिग कर दी और फरार हो गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लक्सर में फ्लाईओवर पर गैंगस्टर विनय त्यागी पर जब अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाई, तब अफरातफरी मच गई. लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे, गाड़ियों में घुस गए.

विनय त्यागी पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज

बुधवार दोपहर दिनदहाड़े लक्सर में फ्लाईओवर के ऊपर हुई फायरिंग से सनसनी मच गई. फायरिंग में घायल गैंगस्टर विनय त्यागी पश्चिमी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. विनय त्यागी पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. वारदात के बाद दो हथियारबंद बदमाश बाइक पर बैठकर फरार होते हुए भी कमरे में कैद हो गए. दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है.

रुड़की जेल में बंद था विनय त्यागी

सरेराह हुई फायरिंग ने पुलिस को भी चुनौती दे डाली. हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बदमाशों को जल्द दबोच लिया जाएगा. पुलिस हर एंगल पर मामले की जांच कर रही है. घायल विनय त्यागी को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. वहीं दो पुलिसकर्मी भी घायल हैं. बता दें कि गैंगस्टर विनय त्यागी रुड़की जेल में बंद था, जिसे पेशी के लिए लक्सर कोर्ट ले जाया जा रहा था.

मेरठ का रहने वाला है विनय त्यागी

बता दें कि विनय त्यागी मेरठ का रहने वाला है. देहरादून में दर्ज केस में उसे रुड़की शिफ्ट किया गया था. गाजियाबाद के ठेकेदार के माल चोरी मामले में वह जेल में बंद था. परिवार ने पहले ही उस पर हमले की आशंका जताई थी. आज पेशी के दौरान विनय त्यागी पर हमला किया गया. इस पर 50 से ज्यादा हत्या, लूट और फिरौती के मुकदमे दर्ज हैं. रुड़की कोर्ट जाते हुए पुलिस कस्टडी में हत्या के इरादे से 4 हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोली चलाईं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.