Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dehradun Political Update: चुनावी साल में समानांतर यात्राओं पर लगी रोक, कांग्रेस नेताओं की बैठक के ब... Vrindavan Update: प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचने से भक्तों में खुशी, वायर... Gaya Police Action: एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धनगांई थाना क्षेत्र के जंगल से भारी मात्रा में... UP Crime: शादी का झांसा देकर युवती की हत्या और शव छिपाने का मामला, आरोपी लेखपाल जेल भेजा गया Delhi Police News: कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान कांस्टेबल के साथ मारपीट और बदसलूकी, आरएमएल अस्पताल में... Seemapuri E-Block Accident: चार मंजिला मकान गिरने से मची अफरा-तफरी, 7 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, ... INDIA Bloc Protests: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा जारी, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़े प... Weather Update Today: मानसून की वापसी से पहले कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के ... Nana Patekar News: प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट से हुआ देहांत, गोवा में ली अंतिम ... Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद

पहाड़ों की बर्फबारी से बढ़ी ठंड, जानें आज पंजाब-यूपी-एमपी का मौसम हाल

34

पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदल गया है. कश्मीर में हुई भारी बर्फबारी का असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में देखने को मिलेगा. मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तरी मध्य प्रदेश में 23 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी यही हाल रहेगा. कुछ ऐसा ही मौसम 27 दिसंबर तक पंजाब में और उत्तर प्रदेश में रहेगा. यूपी 29 दिसंबर तक और बिहार और ओडिशा में 27 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मगंलवार को राज्य में कई जगह सुबह कोहरा छाया रहा. मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, जैसलमेर, हनुमानगढ़, बीकानेर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा. इससे सुबह विजिबिलिटी काफी कम हो गई. इस हफ्ते पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा. 24 दिसंबर को भी कुछ जगहों पर घना कोहरा छा सकता है.

गुलमर्ग, मुगल रोड और गुरेज में बर्फबारी

उधर, कश्मीर के कुछ हिस्सों में ताजा बर्फबारी हुई. गुलमर्ग सहित ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई. शोपियां जिले, मुगल रोड और बांदीपोरा के गुरेज में भी बर्फबारी हुई. इसके साथ ही घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश हुई. इससे घाटी के अधिकतर इलाकों में तापमान में भारी गिरावट आई है. न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. ये 3.8 से 5.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.

गुलमर्ग और पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे

गुलमर्ग और पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया. गुलमर्ग में माइनस 2.2 और पहलगाम में माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. उधर, हिमाचल प्रदेश में भाखड़ा बांध (बिलासपुर) के जलाशय क्षेत्र के कुछ हिस्सों, ऊना जिले के कुछ हिस्सों और बल्ह घाटी (मंडी) के कुछ हिस्सों में 26 दिसंबर तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

बारिश और बर्फबारी होने की संभावना

शिमला मौसम विभाग का कहना है कि 28 दिसंबर को ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश हो सकती है. 23 से 27 दिसंबर और फिर 28 दिसंबर को जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 28 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.