Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
राजमुंदरी सामूहिक आत्महत्या मामला: सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, मां-... महाराष्ट्र कार्य संचालन नियम 2026 संशोधित: CM किसी भी विभाग से मंगा सकेंगे फाइलें, मुख्य सचिव को भी ... पानीपत के सिविल अस्पताल में सीटी स्कैन कक्ष में बीमार महिला से छेड़छाड़, पीजीआई में मौत हरिद्वार कांवड़ मेले में डीजे के शोर से भारी ध्वनि प्रदूषण, तीर्थनगरी छोड़ भागे पक्षी अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी केस: ट्रस्ट को सौंपी गई SIT की अंतिम रिपोर्ट, पूर्व ट्रस्टी के दो करीबिय... आजम खान के 10 ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई: जौहर ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस... देश में मॉनसून का विकराल रूप: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन से कई राज्यों में भारी बारिश, IMD का अ... सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात...

मुंबई एयरपोर्ट पर मुस्लिम कर्मचारी पर महिला की झड़प, PDP नेता इल्तिजा मुफ्ती ने उठाए सवाल

38

महाराष्ट्र के मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस के एक मुस्लिम कर्मचारी के साथ बदलसूकी करने का एक वीडियो सामने आया है. आरोप है कि एक महिला यात्री ने इंडिगो के मुस्लिम ग्राउंड स्टाफ से न केवल अभद्र भाषा में बात की, बल्कि उनकी धार्मिक पहचान को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता इल्तिजा मुफ्ती ने इस घटनाक्रम का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है.

अपनी पोस्ट में घटना की वीडियो को शेयर करते हुए इल्तिजा मुफ्ती ने बताया कि महिला यात्री कर्मचारी को केवल उसके मुस्लिम होने की वजह से परेशान कर रही है. इस दौरान वीडियो में महिला यात्री कर्मचारी से कह रही है तुम यही खड़े रहोगे अब्दुल्ला खान. इसके बाद महिला ने कर्मचारी को और भी काफी भला बुरा कहा. जिसे सुनने के बाद कर्मचारी स्तब्ध रह गया और महिला को कोई जवाब नहीं दे सका. तभी एक कर्मचारी मौके पर पहुंचा और महिला को शांत किया.

क्या एयरलाइंस कार्रवाई करेगी या चुप्पी साधेगी?

इल्तिजा मुफ्ती ने अपनी पोस्ट में ये भी दावा किया कि संबंधित महिला अपने सोशल मीडिया बायो में खुद को ‘भाजपा की अल्पसंख्यक नेता’ बताती है. PDP नेता इल्तिजा मुफ्ती इस मामले को लेकर इंडिगो को टैग करते हुए एयरलाइंस से सवाल किया कि क्या कंपनी इस पर कार्रवाई करेगी या चुप्पी साधे रहेगी. फिलहाल, इंडिगो एयरलाइंस की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. माना जा रहा है कि इस मामले में एयरलाइंस जल्द ही एक्शन ले सकती है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी

मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने घटना को लेकर नाराजगी जताई है. लोगों ने इसे धार्मिक प्रोफाइलिंग व नफरत भरे व्यवहार का उदाहरण बताया है. लोगों का कहना है कि कार्यस्थलों और सार्वजनिक जगहों पर इस तरह का व्यवहार न केवल अस्वीकार्य है, बल्कि यह संविधान में निहित समानता और गरिमा के मूल्यों के भी खिलाफ है. ऐसा व्यवहार करने वालों के खिलाफ एक्शन होना चाहिए. सोशल मीडिया पर लोगों ने इंडिगो कर्मचारी से बदलसूकी करने वाली महिला पर कार्रवाई की मांग की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.