Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
राजमुंदरी सामूहिक आत्महत्या मामला: सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, मां-... महाराष्ट्र कार्य संचालन नियम 2026 संशोधित: CM किसी भी विभाग से मंगा सकेंगे फाइलें, मुख्य सचिव को भी ... पानीपत के सिविल अस्पताल में सीटी स्कैन कक्ष में बीमार महिला से छेड़छाड़, पीजीआई में मौत हरिद्वार कांवड़ मेले में डीजे के शोर से भारी ध्वनि प्रदूषण, तीर्थनगरी छोड़ भागे पक्षी अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी केस: ट्रस्ट को सौंपी गई SIT की अंतिम रिपोर्ट, पूर्व ट्रस्टी के दो करीबिय... आजम खान के 10 ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई: जौहर ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस... देश में मॉनसून का विकराल रूप: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन से कई राज्यों में भारी बारिश, IMD का अ... सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात...

विराट कोहली के मुकाबले का वेन्यू बदला, चिन्नास्वामी में नहीं होगा मैच

25

विराट कोहली के मुकाबले ही नहीं बल्कि विजय हजारे ट्रॉफी के वो सारे मुकाबले जो बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले जाने थे, उन्हें अब शिफ्ट कर दिया गया है. सभी मुकाबले अब बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जाएंगे. ये कदम कर्नाटक सरकार के निर्देशों के अनुसार सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली और उनकी टीम दिल्ली को अपना पहला मैच 24 दिसंबर को आंध्र प्रदेश से खेलना है.

विराट के मुकाबले का वेन्यू बदला

विराट कोहली और विजय हजारे ट्रॉफी के सारे मुकाबले के वेन्यू के बदले जाने की जानकारी KSCA यानी कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोशिएशन के अधिकारियों ने क्रिकबज को कन्फर्म की है. KSCA अधिकारियों ने क्रिकबज को बताया कि वो चिन्नास्वामी पर होने वाले सारे विजय हजारे के मैच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जाएंगे.

कर्नाटक सरकार के गृह मंत्रालय की तरफ से मंगलवार की सुबह KSCA को वेन्यू को बदलने की जानकारी दे दी गई, जिसके बाद सिर्फ मैच ही नहीं बल्कि दिल्ली और आंध्र प्रदेश के प्री-मैच ट्रेनिंग सेशन को भी BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शिफ्ट कर दिया गया.

मुकाबले खाली स्टेडियम में ही होंगे

अब सवाल है कि BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मुकाबले के शिफ्ट होने के बाद क्या उसमें दर्शकों की एंट्री होगी? इसे लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है. कहा जा रहा है कि मुकाबले दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में ही होंगे. इस मामले में KSCA कर्नाटक सरकार की तरफ से पहले से मिले निर्देशों को ही फॉलो करेगी.

विराट लंबे समय बाद खेलेंगे विजय हजारे मैच

दिल्ली और आंध्र प्रदेश के बीच होने वाला विजय हजारे मैच विराट कोहली के खेलने के चलते खास बन गया है. इस मैच के जरिए विराट कोहली की इस घरेलू वनडे टूर्नामेंट में एक लंबे अंतराल के बाद वापसी हो रही है. विराट ने आखिरी विजय हजारे मैच साल 2010-11 में खेला था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.