Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

पंजाब के स्कूलों में Mid Day Meal को लेकर सख्त निर्देश, नहीं मानें तो होगा Action

31

लुधियाना : पंजाब स्टेट मिड-डे-मील सोसाइटी ने राज्य के सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील योजना की निगरानी को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब बच्चों का भोजन किसी भी बहाने से नहीं रुकना चाहिए। यदि किसी स्कूल में विद्यार्थियों को खाना नहीं दिया जाता है, तो इसके लिए स्कूल प्रबंधन को ठोस और वाजिब कारण बताना अनिवार्य होगा।

पंजाब स्टेट मिड-डे-मील सोसाइटी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, एमडीएम एसएमएस मॉड्यूल में अब “अदर” विकल्प को सक्रिय कर दिया गया है। पहले अक्सर जानकारी अधूरी रह जाती थी, लेकिन अब यदि कोई स्कूल “फ़ूड नॉट सर्व्ड” (भोजन नहीं परोसा गया) का विकल्प चुनता है, तो उसे निर्धारित टेक्स्ट बॉक्स में स्पष्ट करना होगा कि भोजन क्यों नहीं बना। विभाग अब इस मामले में अधिक सख्त हो गया है। चाहे वह फंड की कमी हो, राशन की अनुपलब्धता हो या गैस सिलेंडर की समस्या—हर कारण को अब तथ्यों के साथ दर्ज करना होगा।

सोसाइटी ने समूह जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि दर्ज किया गया कारण उचित और सत्य हो। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर जवाब-तलबी की जाएगी। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब शिक्षा विभाग सर्दी की छुट्टियों से पहले परीक्षाओं की तैयारी और अन्य गतिविधियों को लेकर गंभीर है। विभाग का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्कूल आने वाले हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले और रिपोर्टिंग प्रणाली में पूरी पारदर्शिता बनी रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.