Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर...

बोकारो से अपहृत ठेका कर्मी जयंत सिंह की हत्या, गिरिडीह से शव बरामद; 6 गिरफ्तार

115

बोकारो: झारखंड में बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र से विगत 10 दिसंबर को अपहृत जयंत सिंह की हत्या के बाद आरोपियों ने उसका शव गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जलेबिया घाटी में फेंक दिया था, जहां से पुलिस ने शव बरामद किया है।

सिटी के पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन ने बताया कि इस मामले छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उक्त कारर्वाई आरोपियों की निशानदेही पर बोकारो और गिरिडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। इस मामले में जयंत की पत्नी द्वारा हरला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें विनोद कुमार उर्फ विनोद खोपड़ी और मुकेश राय को आरोपी बनाया गया था।

पुलिस की तफ्तीश के दौरान मामले में संलिप्तता पाए जाने पर विनोद खोपड़ी सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने शव बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कारर्वाई की जा रही है और सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है। घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.