Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal Crime News: ट्रेन पकड़कर दिल्ली भागा आरोपी केयरटेकर, मध्य प्रदेश से लेकर पंजाब तक पुलिस की 12... Amit Shah Tour Security: रात 8 बजे से सामान्य वाहनों के लिए भी लागू होंगे वैकल्पिक मार्ग, एंबुलेंस क... Indore News Today: कनाड़िया थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और कार की टक्कर में निखिल नंदी क... Bhopal Cyber Fraud News: राजधानी में साइबर ठगी का तांडव, 24 घंटे के भीतर 25 मामलों में उड़े 15 लाख र... Middle East Aviation Update: सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद बंधा मिला आरोपी को-पायलट, यूएई ट्र... CJP Protest Jantar Mantar: दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, DMRC और ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए जरूरी... No PUC No Fuel Rule Delhi: 1 अक्टूबर से लागू हुआ नया नियम, सीएम रेखा गुप्ता और मनजिंदर सिंह सिरसा का... October Weather Update: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश के आसार, केरल में जारी किया गया ऑरे... ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे...

प्रदूषण का कहर! RBI की चौंकाने वाली रिपोर्ट- दिल्ली से ज्यादा इस राज्य के लोगों की उम्र घटी, जानें क्या है आंकड़ा

26

दिल्ली-NCR में आज यानि 16 दिसंबर को प्रदूषण में पिछले कुछ दिनों के मुकाबले कुछ गिरावट जरूर आई है. मगर फिर भी भी AQI यहां गंभीर कैटेगिरी में बना हुआ है. प्रदूषण के कारण यहां सांस लेना भी महंगा साबित हो रहा है. इससे सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है. ऐसे में RBI की एक रिपोर्ट भी सामने आई है, जो वाकई चौंकाने वाली है. कुछ राज्यों में लोगों की उम्र प्रदूषण के कारण कम हुई है. जबकि, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं वाले राज्यों में लोगों की उम्र बढ़ी है.

RBI की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के कई बड़े राज्यों में वायु प्रदूषण, दूषित पानी और बिगड़ती जीवनशैली लोगों की औसत आयु को प्रभावित कर रही है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की सांख्यिकी पुस्तिका 2024-25 के अनुसार, बीते चार वर्षों में दिल्ली और पंजाब में औसत आयु में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई है.

  • दिल्ली में साल 2019-23 के दौरान औसत आयु 1.7 साल कम हुई
  • पंजाब में औसत आयु में 2 साल की गिरावट दर्ज की गई
  • हरियाणा में औसत उम्र 1.1 साल घटी है
  • औसत आयु में गिरावट के मामले में पंजाब पहले और दिल्ली दूसरे स्थान पर है

केरल सबसे आगे, छत्तीसगढ़ सबसे पीछे

जहां कुछ राज्यों में उम्र घट रही है, वहीं राष्ट्रीय स्तर पर औसत आयु 0.6 वर्ष से बढ़कर 70.3 वर्ष हो गई है. RBI की रिपोर्ट बताती है कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और जीवनशैली में सुधार से कई राज्यों में सकारात्मक बदलाव भी दिखा है. यूपी, उत्तराखंड और बिहार सहित कुछ राज्यों में उम्र बढ़ी है.

उत्तर प्रदेश में औसत आयु 65.6 से बढ़कर 68.0 साल हो गई है. यानी 2.4 साल की बढ़ोतरी. उत्तराखंड में औसत आयु 70.6 से 71.3 वर्ष हुई है.. वहीं, बिहार में मामूली बढ़त के साथ औसत आयु 69.3 वर्ष पहुंची. यही नहीं, केरल में देश की सबसे अधिक औसत आयु 75.1 वर्ष हुई है. जबकि, छत्तीसगढ़ में सबसे कम बढ़त देखने को मिली. यहां औसत आयु 64.6 साल हुई है.

इस पूरी रिपोर्ट पर गौर करें तो दिल्ली में अब भी औसत आयु उत्तर प्रदेश और पंजाब से अधिक है, लेकिन पिछले 5-6 सालों से लगातार गिरावट चिंता का बड़ा संकेत मानी जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.