Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DUSU Election 2026: निर्दलीय उपाध्यक्ष बने दीपांशु शौकीन से कांग्रेस या NSUI ने नहीं किया संपर्क, इं... Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर ... Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी... Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ...

सीसी मेंबर रामधेर के साथ 12 नक्सली हथियार के साथ जंगल से निकले बाहर, राजनांदगांव में डिप्टी सीएम के सामने करेंगे सरेंडर

30

बस्तर: छत्तीसगढ़ के लिए आज ऐतिहासिक दिन है. लगातार कमजोर पड़ते माओवादी अब पुनर्वास कर रहे हैं. इसी कड़ी में MMC जोन के सेंट्रल कमेटी मेम्बर रामधेर सहित 12 माओवादियों ने अपना हथियार छोड़ा है और मुख्यधारा में शामिल हुए हैं. सभी नक्सली राजनांदगांव जिला मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के सामने सरेंडर कर पुनर्वास नीति का लाभ लेंगे.

रामधेर की पूरी टीम को जंगल से बाहर निकलने में सहयोग करने के लिए ETV भारत के संवाददाता सुनील कश्यप करीब 400 किलोमीटर दूर खैरागढ़ जिले के बकरकट्टा थाना क्षेत्र के जंगल में पहुंचे. कड़कड़ाती ठंड के बीच हथियारबंद माओवादियों को जंगल से निकलने में सहायता की. जिसके बाद पुलिस की टीम सभी माओवादियों को बकरकट्टा थाना लेकर पहुंची. जहां से जरूरी कार्रवाई कर बकरकट्टा थाना पुलिस राजनांदगांव लेकर पहुंच रही है.

सरेंडर माओवादियों की जानकारी

1- रामधेर मज्जि – CCM- ak-47
2- चंदू दादा- DVCM- 30 कार्बन
3- ललिता- DVCM-
4- जानकी- DVCM- इंसास
5- प्रेम- DCVM- Ak-47
6- रामसिंह दादा- Acm- 303
7- सुकेश- ACM- Ak-47
8- लक्ष्मी- PM- इंसास
9- शीला- PM- इंसास
10- सागर- PM- SLR
11- कविता- PM- 303
12- योगिता- PM

राजनांदगांव पुलिस की सरेंडर की अपील

बता दें 27 नवंबर को महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ यानी एमएमसी जोन कमेटी के प्रवक्ता अनंत ने एक प्रेस नोट जारी किया और सुरक्षाबलों से सीजफायर की मांग की थी. 1 जनवरी 2026 तक का समय आत्मसमर्पण के लिए मांगा था और सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन को रोकने निवेदन किया था. जिसके बाद राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा ने नक्सलियों से सरेंडर की अपील की थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.