Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दोस्त ने ही युवक को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, फैली सनसनी

24

संगरूर: संगरूर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक युवक का नाम अजय बताया जा रहा है, जिसकी उम्र करीब 30 से 32 साल है।

जानकारी के मुताबिक अजय नाम के व्यक्ति की महिला रोड संगरूर पर एक खाली प्लॉट में रात करीब 12 बजे हत्या कर दी गई। हत्या भी बड़ी बेरहमी से सिर पर ईंटें मार कर दी गई। बताया जा रहा है कि उसके दोस्त ने ही उसकी हत्या की है। जब इसका पता मृतक के परिवार को लगा तो वह तुरंत घटना वाली जगह पर पहुंचे और अजय को वहां से उठाकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पत्रकारों से बात करते हुए परिवार वालों ने कहा कि अजय पेंटर का काम करता था। गत दिन वह काम पर नहीं गया तो उसके दोस्त ने उसे एक प्लॉट पर बुलाया और पता नहीं उस जगह पर क्या हुआ और उसकी हत्या कर दी गई। जब इस मामले पर सिविल अस्पताल संगरूर के डॉक्टर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आज एक मर्डर केस सामने आया है जिसमें अजय नाम के एक युवक को सिविल अस्पताल के इमरजेंसी में लाया गया और वह मृत पाया गया।

इस बीच परिवार वाले इंसाफ की मांग कर रहे हैं। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी, एक पांच साल की बेटी और एक सात साल का बेटा रह गया है। घर में कमाने वाला कोई नहीं है। जब इस मामले पर थाना सिटी SHO संगरूर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कातिल को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.