Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस

महाभारत काल से जुड़ा है सहस्त्र मुखी शिवलिंग का रहस्य, एक साथ 1008 शिवलिंग का जलाभिषेक

31

छतरपुर: जिले में एक ऐसा प्राचीन शिव मंदिर बना है जहां सहस्त्रमुखी शिवलिंग महादेव विराजमान हैं. मंदिर की महिमा अपरंपार है. यहां एक साथ 1008 शिवलिंग का जलाभिषेक होता है. 1008 शिवलिंग को अपने आप में समाहित करने वाला यह शिवलिंग खुदाई के दौरान निकला था. जिस गांव में शिवलिंग निकला था शिवलिंग उसका रहस्य भी महाभारत काल से जुड़ा हुआ है. शिवलिंग का जलाभिषेक करने दूर-दूर से लोग आते हैं और उनकी मनोकामना पूरी होती है.

खुदाई में निकलती हैं मूर्तियां
बुंदेलखंड का छतरपुर जिला हमेशा अपने वैभवशाली इसिहास के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. चाहे खजुराहो के मंदिर हों या बागेश्वर धाम का तीर्थ स्थल, या महाभारत काल का भीम कुंड हो. देश दुनिया भर से लोग जानने, सुनने देखने आते हैं. वहीं छतरपुर जिले का एक गांव ऐसा भी है जहां खुदाई करते ही प्राचीन मूर्तियां निकलती हैं. अब तक दर्जनों प्राचीन मूर्तियां जमीन से निकल चुकी हैं. इस गांव का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है. इस गांव में खुदाई करने से पहले पुरातत्व विभाग से अनुमति लेनी पड़ती है.

अचट्ट गांव का अनोखा सहस्त्र मुखी शिवलिंग
छतरपुर पुर जिले के नौंगाव और ईशानगर के बीच में अचट्ट नाम का एक प्राचीन गांव है और इस गांव में खुदाई के दौरान 11वीं 12वीं शताब्दी की कई प्राचीन मूर्तियां निकल चुकी हैं. उन्हीं में से एक प्राचीन शिवलिंग निकला था जिसे बैजनाथ धाम या सहस्त्रमुखी शिवलिंग भी कहते हैं. यह एक प्राचीन और चमत्कारी शिवलिंग है, जो अपनी अनोखी विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध है. मंदिर के पुजारी कहते हैं, इस मंदिर में मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है. सावन के महीने में यहां भक्तों की भीड़ लगती है.

पहाड़ी पर मंदिर में स्थापित है शिवलिंग
पुजारी रामप्रताप अवस्थी कहते हैं, ”कई वर्ष पहले गांव के एक रैकवार परिवार को भोले नाथ ने सपना दिया था. तब तालाब के पास खुदाई की गई तो एक सहस्त्र मुखी शिवलिंग खुदाई के दौरान निकला, जिसे गांव वालों ने पहाड़ी पर बने मंदिर में स्थापित किया था. मंदिर के पास तालाब, मां पार्वती का मंदिर, नंदी की मूर्ति भी प्राचीन स्थापित है. यह प्राचीन शिवलिंग देश का इकलौता सहस्त्र मुखी शिवलिंग है. इस मंदिर को बैजनाथ धाम के नाम से भी जाना जाता है. अचट्ट का प्राचीन शिव मंदिर सावन के पवित्र माह में शिवभक्तों के लिए आस्था का केन्द्र बना हुआ है.”

मार्कण्डेय पुराण में मिलता है अचट्ट गांव का इतिहास
गांव के जानकार पंडित हनुमान दास बताते हैं, ”भगवान विष्णु का एक नाम अच्छित है इन्हीं के नाम पर कभी यह क्षेत्र अक्षतनगर हुआ करता था. जो बाद में अचलपुर हुआ और आज अचट्ट हो गया. इस गांव का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है. यह अचट्ट गांव हजारों वर्ष पहले महाभारत काल का बताया जाता है. कभी यह पूरा वैभवशाली नगर हुआ करता था.

आज भी उस समय के पूर्वज देवता गांव में भ्रमण करते हुए गांव की हर आफत-विपदा से सुरक्षा करते हैं. अचट्ट गांव का नाम मार्कण्डेय पुराण में आया है. आज भी गांव में एक से बढ़कर एक पत्थर की कला कृतियां, देवी देवताओं की मूर्तियां अपना प्राचीन इतिहास बयां कहती हैं. इस गांव में कई प्राचीन मूर्तियां खुदाई में निकली हैं.

क्या कहते हैं इतिहासकार
छतरपुर के रिटायर्ड प्रोफेसर सीएम शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने बताया, ”आचट्ट गांव का इतिहास बहुत पुराना है. गांव में आज भी खुदाई के दौरान मूर्तियां निकलती हैं. खुदाई के दौरान एक सहस्त्र मुखी शिवलिंग भी पाया गया है. इस गांव का इतिहास चंदेलकालीन के पहले का बताया जाता है. पूरे गांव में कहीं चबूतरे पर तो कहीं पेड़ के नीचे मूर्तिया रखी मिल जाएंगी.”

सावन में लगती है भक्तों की भीड़
मंदिर के पुजारी रामप्रताप अवस्थी बताते हैं, ”यह शिवलिंग बहुत ही प्राचीन है, मेरी भी तीन पीढ़िया इतिहास सुनते सुनते गुजर गईं. यह मंदिर सिद्ध है. सावन के महीने में यहां भक्तों की भीड़ लगती है. दूर-दूर से भक्त प्राचीन शिवलिंग का अभिषेक करने आते हैं. भक्तों की मनोकामना पूरी होती है. यह इकलौता सहस्त्र मुखी शिवलिंग है, इस मंदिर को बैजनाथ धाम के नाम से भी जाना जाता है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.