Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

नशीली पदार्थ बेचने वालों को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की चेतावनी

24

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विश्व एड्स दिवस के अवसर पर मनेंद्रगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में नशीला पदार्थ बेचने वालों को सख्त चेतावनी दी. मंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति हो, चाहे वह दुकानदार हो या पेडलर, नशीली पदार्थ बेचने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ड्रग्स पेडलर को मंत्री की चेतावनी

मंत्री जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ड्रग्स या नशीली दवाइयों को रोकने ड्रग्स कंट्रोलर और पुलिस के डीजीपी स्तर के अधिकारी, हेल्थ सेक्रेटरी, होम मिनिस्ट्री के साथ बातचीत हो चुकी है. इसके लिए दो टीम भी बन चुकी हैं. उन्होंने कहा कि नशीला पदार्थ बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके खिलाफ लड़ाई लड़ी जा रही है. जिसमें हम सफल होंगे.

“नशीले पदार्थों को लेकर जागरूकता जरूरी”

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी ने कहा कि नशीली दवाइयों और इंजेक्शन को लेकर जन जागरूकता की जरूरत है. इसके दुष्परिणाम बहुत ही गंभीर हैं. यह न केवल व्यक्ति को बल्कि पूरे समाज को प्रभावित करता है. उन्होंने कहा कि हमें नशीली पदार्थ के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी और इसे समाज से समाप्त करना होगा. स्वास्थ्य मंत्री कहा कि नशीले पदार्थ के खिलाफ लड़ाई में हम सभी को एकजुट होना होगा. उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को नशीले पदार्थ के खतरों के बारे में जागरूक करना होगा और उन्हें इसके खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करना होगा.

खून चढ़ाने या इंजेक्शन लगवाने पर रहे सतर्क

1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस पर जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पीजी कॉलेज ग्राउंड में किया गया. इस कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने भाषण में एड्स के आंकड़ों पर चिंता जताई. मंत्री ने कहा कि कभी भी अगर ब्लड चढ़ाते हैं तो इसकी अच्छी तरह से जांच कर लें. इसके अलावा इंजेक्शन लगवाने पर ये ध्यान रखे कि कही एक ही सीरिंज तो इस्तेमाल नहीं हो रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.