Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

छत्तीसगढ़ में बिन बारिश के कीचड़, स्कूली बच्चों और लोगों को हो रही भारी परेशानी

15

धमतरी: बिना बारिश के कीचड़, छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक गांव के लोग कीचड़ और दलदल की वजह से परेशान हैं. यहां के तेन्दूकोना में वार्ड की गलियों में कीचड़ दलदल होने के कारण वार्ड वासियों का चलना फिरना मुश्किल हो गया है. मच्छर और अन्य बीमारियों का खतरा बना रहता है.

ग्रामीणों ने की नाली बनाने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार स्कूली बच्चे स्कूल जाते समय कीचड़ और दलदल में गिर जाते हैं. लोगों का कहना है कि पक्की नाली बनने से यह समस्या दूर हो जाएगी. कई बार मांग करने के बावजूद इस समस्या का निराकरण नहीं हुआ है.

गांव में नाली नहीं होने से रोड पर ही पानी बहता है. कीचड़ पार कर बच्चे स्कूल जाते हैं. ड्रेस गंदा होता है, कई बच्चे गिर भी जाते है. राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है. हम नाली की मांग करने पहुंचे हैं- सुषमा डहरे, ग्रामीण, तेंदूकोना

नाली नहीं होने से लोग बेहद परेशान

मथुराडीह पंचायत की उपसरपंच तुमेश्वरी नेताम ने बताया कि हमारे गांव में चार वार्ड है लेकिन एक भी वार्ड में नाली नहीं बना है. घर से निकलने वाला पानी सड़कों पर बहता है. इस वजह से रोड काफी खराब हो चुका है. लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई बीमारी का खतरा बना हुआ है.

बार-बार आवेदन लगाने के बाद भी कुछ निराकरण नहीं हो रहा है. जनपद फंड से यह कार्य होना था. हम चाहते हैं कि इस समस्या का जल्द निराकरण हो- तुमेश्वरी नेताम, मथुराडीह पंचायत की उपसरपंच

जब कलेक्टर अबिनाश मिश्रा से इस समस्या पर बात की गई तो उन्होंने जल्द इस समस्या के समाधान की बात कही है. उन्होंने कहा कि हम प्रयास करेंगे, तेंदूकोन्हा में पानी निकासी की समस्या का जल्द से जल्द समाधान हो सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.