Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Acid Attack In Balod: कोर्ट पेशी के दौरान आरोपियों पर फूटा लोगों का गुस्सा, वकीलों ने पैरवी करने से ... Indore Cleanliness News: सफाई मित्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, कचरे के बीच पोस्टर लगाकर नगर निगम... Bunty Nagar Suicide Update: डीएसपी के फंसे पैसों और फायनेंसर के दबाव पर बड़ा खुलासा, पुलिस खंगाल रही... IMD Rain Alert: यूपी, बिहार से लेकर पहाड़ी इलाकों तक आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ...

धनबाद विधायक का अनिश्चितकालीन धरना, नगर निगम को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

29

धनबाद: जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर धनबाद विधायक राज सिन्हा सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 48 घंटे के अंदर उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो वे नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना देंगे और अगर फिर भी विचार नहीं किया गया, तो वे अगले 48 घंटे के अंदर नगर निगम आयुक्त के चैंबर के बाहर धरना देंगे.

विधायक राज सिन्हा ने कहा कि वे पिछले छह साल से धनबाद की प्रमुख सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम और राज्य सरकार ACB जांच का हवाला देकर लगातार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास नहीं चाहती है. उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार को जनता की कोई चिंता नहीं है, इसलिए धनबाद में विकास के सभी काम रुके हुए हैं.

विधायक ने कहा कि धनबाद नगर निगम इलाके में कई प्रमुख सड़कों की हालत बहुत खराब है, जिससे लोगों को रोजाना परेशानी होती है. उन्होंने कहा कि बरटांड़, पंडित क्लिनिक रोड, राजकीय पॉलिटेक्निक से पांडरपाला, गांधी नगर, सब्जी बागान सड़क, डीएस कॉलोनी सड़क, माडा कॉलोनी सड़क, विनोद नगर सड़क, मनईटांड़, गोल बिल्डिंग से छठ तालाब होते हुए भोक्ता मेला मार्ग से पथराकुल्ही सड़क समेत अन्य जर्जर सड़कों का निर्माण अविलंब शुरू किया जाए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.