Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे... Bairgania Police Action: तकिया टोला में मची चीख-पुकार, एक ग्रामीण गंभीर रूप से झुलसा; पुलिस जांच में... Sahil Wakode Case Update: परीक्षा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करने पर पकड़े गए थे छात्र, परिवार ने लगाए... CBI Trap Case Mumbai: CPWD कार्यकारी अभियंता विक्रांत वर्मा 50 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, बाया ग्रुप ... Bastar Flood News: राहत शिविर बंद होने पर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का हमला, कहा- प्रशासन और सरकार प... Manendragarh Jila Samachar: कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण और सिद्धबाबा धाम में पूजा-अर्चना, विकास ...

पेट दर्द को हल्के में न लें, इंदौर में महिला के पेट से निकले 15 किलो के 2 ट्यूमर

30

इंदौर: पेट में लगातार होने वाले सामान्य दर्द की वजह ट्यूमर भी हो सकती है. इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल में ऐसे ही एक महिला मरीज की परेशानी के बाद जब जांच की गई तो पेट में 15 किलो के दो ट्यूमर निकले. जिसे देख डॉक्टर भी हैरान रह गए. इसके बाद सर्जरी के जरिए मरीज की जान बचाई जा सकी.

लंबे समय से पेट दर्द से जूझ रही थी महिला
खरगोन जिले के ग्राम दबिया में रहने वाली मसाली बाई लंबे समय से पेट दर्द की शिकायत से जूझ रही थी. कई बार उसने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन हर बार डॉक्टर उसे पेट दर्द की दवाई देकर वापस घर भेज देते थे. बीते दिनों जब दर्द के कारण उसका रहना मुश्किल हो गया तो मरीज को इंदौर के MY हॉस्पिटल के सर्जरी विभाग में जांच के लिए लाया गया.

पेट से निकले 15 किलो के 2 ट्यूमर
यहां डॉक्टर अरविंद शुक्ला और डॉ. सोमेन भट्टाचार्य ने जांच की तो पता चला मरीज की ओवरी में ट्यूमर या सिस्ट है. इसके बाद दोनों डॉक्टरों के अलावा डॉ अविनाश गौतम, डॉ उपेन्द्र पाण्डेय एवं डॉ रामेंद्र गुर्जर एवं अन्य जूनियर डॉक्टर ने मरीज की सर्जरी की तो महिला के पेट से करीब 15 किलो की दो गठानें निकली, इतनी बड़ी घटाने देखकर मेडिकल स्टाफ भी आश्चर्य में पड़ गया.

इलाज के अभाव में चली जाती जान
मामले की जानकारी देते हुए डॉ. उपेंद्र ने बताया, ”50 वर्षीय महिला को लंबे समय से पेट दर्द की शिकायत थी और पेट भी फुला हुआ था. जिसके कारण उसे परेशानी हो रही थी.” उन्होंने बताया, ”इस तरह की बीमारी को ओवेरियन कॉम्प्लेक्स सिस्ट अथवा यूटरस का ट्यूमर कहा जाता है. जिसमें इलाज अथवा सर्जरी न करने पर मरीज की जान को खतरा हो सकता है.

इस मरीज का ट्यूमर भी लगातार बढ़ रहा था, जिसके कारण उसे दर्द भी लगातार बढ़ रहा था. हाल ही में महिला का सफल ऑपरेशन किया गया. इसके बाद उसकी जान बचाई जा सकी. अस्पताल में फ्री इलाज के बाद महिला एवं उसके परिजन खासे खुश हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.