Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नलखेड़ा मां बगलामुखी के दरबार में गूंजे वैदिक मंत्र, म. प्र. मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रत... आगर-मालवा जिला मुख्यालय पर पत्रकारों ने उत्साह से निकाली तिरंगा यात्रा नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश...

झारखंड में पारा शिक्षक की बेरहमी से हत्या, CM हेमंत के हाथों मिलने वाला था नियुक्ति पत्र

21

Chaibasa News: झारखंड के चाईबासा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पारा शिक्षक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पारा शिक्षक की हत्या
मामला जिले के टोटो थाना क्षेत्र के पुरनापानी हाट का है। बताया जा रहा है कि पोखरिया गांव के रहने वाले मुकरू देवगम नामक व्यक्ति सुंडी सुरनिया गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 20 वर्षों से पारा शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। मुकरू देवगम को शुक्रवार को सीएम हेमंत सोरेन से नियुक्ति पत्र मिलने वाला था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। शुक्रवार को मुकरू देवगम स्कूल गए और छुट्टी के बाद हाट पहुंचे। रात तक वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने उन्हें काफी ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिले। शनिवार सुबह एक जगह पर मुकरू देवगम की लाश मिली।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मुकरू देवगम की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई है। हालांकि परिजनों ने बताया कि मृतक का किसी के साथ कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी। वह हमेशा समय पर स्कूल जाता और लौटता था। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.