Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बीच सड़क पर बर्थडे मनाने वाले युवकों पर थाने में शिकायत दर्ज, सड़क पर गाड़ी खड़ी कर काटा था केक

20

एमसीबी: बीच सड़क पर बर्थडे मनाना और आतिशबाजी करना कानून गलत है. इस तरह के कृत्य में दोषी पाए जाने पर सजा भी हो सकती है. बावजूद इसके आम और खास लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. नया मामला कोरिया के बैकुंठपुर का है, जहां हाईवे पर बर्थडे सेलीब्रेट किया गया. कार के बोनट पर रखकर केक कटिंग और आतिशबाजी की गई. आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. वायरल वीडियो 28 नवंबर की रात का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में कई और लोग भी शामिल हैं. सभी शोर मचाते हुए आतिशबाजी कर रहे हैं.

सड़क पर बर्थडे मनाने का वीडियो आया सामने

वायरल वीडियो में कुछ युवक बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर जन्मदिन मना रहे हैं. वीडियो बैकुंठपुर के गेज नदी के बने पुल के ऊपर का बताया जा रहा है. जिसे एनएच नंबर 43 भी कहते हैं. जिस कार में सवार होकर लोग गए थे उस कार नंबर भी वीडियो में नजर आ रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहे लोग जन्मदिन की बधाई देते हुए बीच सड़क पर आतिशबाजी भी कर रहे हैं.

2 लोगों पर एफआईआर दर्ज

उपनिरीक्षक महेश कुशवाहा द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक, गाड़ी संख्या सीजी 16 सीआर 0016 के मालिक अनित बखला, निवासी छोटे आनी, अपने साथी अल्तमस (निवासी रामपुर) के साथ सड़क पर वाहन को रोककर गाड़ी के बोनट पर केक रखकर काटते और पटाखे फोड़ते हुए वीडियो में नजर आए. पुलिस ने बताया कि सड़क पर इस प्रकार वाहन खड़ा करने से आवागमन बाधित हुआ और पटाखे फोड़ने से आमजन के जीवन को खतरा उत्पन्न हुआ. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद वायरल वीडियो की पुष्टि के बाद दोनों युवकों के खिलाफ बैकुण्ठपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई.

इससे पहले मंत्री के निज सचिव का वीडियो हुआ था वायरल

करीब डेढ़ महीने पहले मंत्री के निज सचिव ने भी बीच सडक़ पर पत्नी का बर्थडे मनाया था. बर्थडे मनाने के दौरान कार पर केक काटकर सेलीब्रेशन किया गया. जिस जगह पर लोग जमा हुए थे वो भी सड़क थी. सड़क पर जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज किया था. अब लोगों का कहना है कि क्या उसी तर्ज पर इन अफसर पर भी कार्रवाई की जाएगी.

कोर्ट लगा चुका है फटकार

बीच सड़क पर इस तरह के सेलीब्रेशन को लेकर कोर्ट कई बार लोगों को फटकार लगा चुका है. बावजूद इसके लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते. इस तरह का आयोजन सड़क पर करना नियमों की धज्जियां उड़ाना है. सड़क पर जन्मदिन मनाना गलत है क्योंकि यह यातायात को बाधित करता है, दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है, और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंच सकता है. इसके अलावा, यह अवैध है और इसके लिए कानूनी कार्रवाई हो सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.