भिलाई: दुर्ग पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने घर-घर हनुमान चालीसा के बाद अब घर-घर भगवा लहराने का अभियान शुरू किया. प्रवीण तोगड़िया ने भिलाई के बैंकुठधाम में हुए कार्यक्रम के दौरान कहा, राममंदिर में भगवा लहराने के बाद अब हर घर में भगवा नजर आना चाहिए. अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने कहा, छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण बढ़ रहा है, इसे रोकने के लिए घऱ्-घर हनुमान चालीसा पढ़ना जरूरी है.
भिलाई पहुंचे प्रवीण तोगड़िया
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि 40 साल पहले उन्होंने 8 करोड़ हिन्दू भाइयों के पास पहुंचकर मंदिर के लिए सवा-सवा रुपए मांगे थे. तोगड़िया ने कहा कि इस बार वो पैसे मांगने नहीं आए बल्कि लोगों को जगाने आए हैं. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि वो चाहते हैं कि हर हिन्दू को अच्छी शिक्षा मिले. युवाओं को रोजगार दिया जाए, परिवार को स्वास्थ्य और किसानों को फसल का सही दाम मिले. तोगड़िया ने कहा कि अब वो ये लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.