Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तारापीठ के होटल में भीषण आग से हाहाकार: 7 श्रद्धालुओं व कर्मचारियों की मौत, 45 मिनट तक टॉयलेट में फं... लखीसराय: अशोकधाम हॉल्ट पर करंट की अफवाह से मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम; DM ने स्पष्ट की स्थ... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ...

तोमर बंधु दोषी तो न्यायालय करे फैसला, पैसे लेने वाले सांसद को करेंगे बेनकाब : डॉ राज शेखावत

16

जांजगीर चांपा : करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत ने जांजगीर चांपा में सर्व क्षत्रिय समाज को 7 दिसंबर के दिन रायपुर में एकजुट होने का अनुरोध किया. इस दौरान राज शेखावत ने कहा कि यदि महासभा को रोकने के लिए शासन प्रशासन ने गलत तरीका अपनाया तो देश भर से आने वाले क्षत्रिय समाज के सदस्य उसका प्रतिकार करेंगे. राज शेखावत ने कहा कि हर हाल में महासभा की मांग के मुताबिक शासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएगी, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा.

तोमर बंधु दोषी तो न्यायालय करे फैसला

डॉ राज शेखावत ने रायपुर के तोमर बधुओं के परिवार पर हुए पुलिस प्रताड़ना के मामले में 7 दिसंबर को रायपुर में आयोजित महासभा के विषय में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पुलिस वीरेंद्र तोमर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच करें और दोषी है तो न्यायालय उसका फैसला करें. लेकिन रायपुर पुलिस ने जिस तरह मानवाधिकार का हनन किया, महिलाओं के साथ अश्लीलता की उसके खिलाफ करणी सेना मैदान में उतर गई है. प्रदेश भर के सभी क्षत्रिय समाज के साथ सर्व समाज को इस महा पंचायत मे शामिल होने का न्योता दे रहे हैं.

डॉ राज शेखावत ने कहा कि 7 दिसंबर को रायपुर मे आयोजित महासभा देश और प्रदेश के लिए ऐतिहासिक होगा. जिस तरह पुलिस मानवाधिकार का हनन करती है, उनके खिलाफ कार्रवाई और महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई है.

रायपुर में देश भर से क्षत्रिय समाज के लोग एकजुट होंगे. हम राज्य सरकार से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे, मांग पूरा नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा और अगर पुलिस प्रशासन रोकने का प्रयास करेंगी तो सर्व क्षत्रिय समाज उसका प्रतिकार भी करेगी. जिस सांसद के साथी ने परिवार के साथ डील की और पैसे नहीं देने के बाद पुलिस का इस्तेमाल किया,हम उसे भी बेनकाब करेंगे.हमारे पास भी मीडिया चैनल है,बागड़बिल्लों का असली चेहरा सामने लाएंगे- डॉ राज शेखावत, राष्ट्रीय अध्यक्ष करणी सेना

सांसद को करेंगे बेनकाब

डॉ राज शेखावत ने कहा कि अगर महासभा की मांग पर सरकार कार्रवाई नहीं करेंगी तो उस सांसद को भी बेनकाब करेंगे जिसने वीरेंद्र तोमर के प्रकरण को रफा दफा करने के लिए लाखों रुपए लिए. इसके अलावा करणी माता का अपमान करने वाले लोगों को भी पद से हटाने के लिए रणनीति तैयार करने का दावा डॉ राज शेखावत ने किया. राज शेखावत ने कहा कि महिलाओं के साथ गलत हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. कार्रवाई चाहे राज्य सरकार करें या न्यायालय की शरण में जाना पड़े हम तैयार हैं.

मानवाधिकार का हनन करने वालों को मिलेगा सबक

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत ने साफ किया कि तोमर बंधुओं के खिलाफ जो भी शिकायत हुई है,उसकी जांच करने के लिए पुलिस स्वतंत्र है. हम अपराध में संलिप्त लोगों को प्रोटेक्ट नहीं कर रहे हैं. लेकिन जिन पुलिसकर्मियों ने मानवाधिकार का हनन किया है, उन्हें सजा दिलाना हम सभी का कर्तव्य है. इस महासभा के बाद छत्तीसगढ़ में ही नहीं बल्कि देश भर में पुलिस द्वारा किए जाने वाले मानवाधिकार हनन में रोक लगेगी. किसी भी समाज के महिलाओं के साथ अपमानित करने वाली कार्रवाई पर अंकुश लगेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.