Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...

वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान पर कांग्रेस दिल्ली में करेगी महारैली: टीएस सिंहदेव

27

सरगुजा: कांग्रेस ने वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान पर सख्त रुख अपना लिया है. छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव ने कहा कि वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाए गए हैं. अब इस मसले पर कांग्रेस पार्टी दिल्ली में महारैली करने जा रही है.

14 दिसंबर को कांग्रेस की दिल्ली में महारैली

वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को लेकर कांग्रेस 14 दिसंबर को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी. इस दिन रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली होगी. इस प्रदर्शन में उन्हें भी आमंत्रित किया जाएगा जिन लोगों ने इस अभियान में हस्ताक्षर किये हैं.

टीएस सिंहदेव ने दी जानकारी

कांग्रेस की दिल्ली रामलाली मैदान में होने वाली महारैली को लेकर टीएस सिंहदेव ने मीडिया को जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि वोट चोरी के विषय को कांग्रेस ने गंभीरता से लिया है. वोट चोर गद्दी छोड़ के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है. जिन इलाकों में कम हस्ताक्षर हुए हैं वहां पर हम लोग हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं. इसे लेकर 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी.

रामलीला मैदान दिल्ली की रैली राष्ट्रीय स्तर की रैली होगी. इस आयोजन में उन लोगों को बुलाया गया है जिन्होंने वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान में हस्ताक्षर किए हैं- टीएस सिंहदेव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता

सचिन पायलट के बस्तर दौरे पर बीजेपी को दिया जवाब

टीएस सिंहदेव ने सचिन पायलट के बस्तर दौरे को लेकर बीजेपी के सवाल पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सचिन पायलट ने पहले छत्तीसगढ़ के मध्य क्षेत्र का दौरा किया. अब उनका उत्तरी और छत्तीसगढ़ का दौरा बाकी है. ये तो उनका पहले से ही घोषित कार्यक्रम है. ऐसे में बीजेपी के लोगों का आरोप कि वे नक्सलवाद से जोड़कर रैली करना चाह रहे हैं. बीजेपी का यह आरोप गलत है. सचिन पायलट ने बस्तर अंचल के दौरे का कार्यक्रम पहले बनाया था. इसमें नक्सलवाद के मुद्दे से जुड़ने की कोई बात नहीं है.

हम नक्सल मुद्दे की समीक्षा कर रहे हैं. हम एसआईआर की समीक्षा कर रहे हैं. नक्सल मसले की बात कौन कर रहा है जिनके शासनकाल में झीरम घाटी नक्सल अटैक हुआ. इसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अग्रिमपंथी के लीडर्स की हत्या करवा दी गई . इसकी जांच नहीं हुई है. आज तक जांच के बिंदुओं में उस बात को सम्मिलित नहीं किया गया- टीएस सिंहदेव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, छत्तीसगढ़

टीएस सिंहदेव ने साफ कहा कि सचिन पायलट का बस्तर दौरा पहले से कांग्रेस कार्यक्रमों के अनुसार तय था. इसको लेकर किसी तरह की राजनीति और बीजेपी की तरफ से आरोप प्रत्यारोप करना सही नहीं है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.