Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शूटिंग के दौरान घायल हुईं श्रद्धा कपूर: ‘ईठा’ फिल्म के गाने की शूटिंग में डांस करते समय लगी चोट, सेट पर मचा हड़कंप

12

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. अपनी आने वाली फिल्म ‘ईठा’ की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस कथित तौर पर घायल हो गई हैं. इस वजह से फिल्म का काम फिलहाल रोकना पड़ा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक लावणी डांस सीक्वेंस करते समय श्रद्धा के पैर में चोट लगी है और उन्हें फ्रैक्चर हुआ है. फिल्म ‘ईठा’ में श्रद्धा कपूर, महाराष्ट्र की महान ‘तमाशा’ कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायगांवकर का चुनौतीपूर्ण किरदार निभा रही हैं. इस किरदार के लिए उन्होंने 15 किलो से ज्यादा वजन भी बढ़ाया है.

डॉक्टर्स ने क्या दी सलाह?

इस पूरी घटना के बारे में हमारे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चोट लगने के बाद भी श्रद्धा ने शूटिंग जारी रखी, लेकिन कुछ दिनों बाद जब दर्द सहना मुश्किल हो गया, तब शूटिंग रोकनी पड़ी. फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है. अब यूनिट दो हफ्ते बाद फिर से इकट्ठा होगी, तब तक श्रद्धा पूरी तरह से ठीक हो जाएंगी.

‘ईठा’ एक बायोपिक फिल्म है, जिसकी आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है. फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘मिमी’ जैसी सफल फिल्में दे चुके हैं. ये फिल्म विठाबाई भाऊ मांग नारायगांवकर के जीवन के संघर्ष और लोक कला में उनके योगदान पर आधारित है. श्रद्धा कपूर का मनोबल पहले से ही स्त्री 2 फिल्म से बढ़ा हुआ है. अब देखने वाली बात होगी कि उनकी ये फिल्म क्या कमाल कर पाती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.