Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab Crime News: पंजाब में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कमरों का मंजर देख पुलिस की फटी रह ... Punjab Politics: पंजाब के DGP और मुख्य सचिव की केंद्र से शिकायत! सुखजिंदर रंधावा ने केंद्रीय गृह सचि... Punjab Politics: AAP की रैली में अधिकारियों का संबोधन! मजीठिया ने DGP और मुख्य सचिव को बताया 'पार्टी... Punjab Politics: "CM मान को हटाने की तैयारी!" अकाली दल का बड़ा दावा—फोर्टिस अस्पताल बना 'सियासी वेंट... Sukhpal Khaira vs CM Mann: सीएम भगवंत मान की 'नशे पर शपथ' पर सुखपाल खैहरा का तीखा हमला, बताया- 'शर्म... पलामू निकाय चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: सभी केंद्रों पर हथियारबंद जवान तैनात, क्यूआरटी रखेगी... Palamu Double Murder Case: मेदिनीनगर डबल मर्डर का हुआ खुलासा, आखिर क्यों हुई नवीन प्रसाद और दुकानदार... India-US Trade Deal: भारत-यूएस ट्रेड डील पर कांग्रेस का हमला, प्रणव झा बोले- किसानों के लिए तबाही है... पाकुड़ नगर परिषद चुनाव: संपा साहा बनीं बीजेपी की प्रतिष्ठा का सवाल, साख बचाने के लिए दिग्गजों ने झों... Project Device Pakur: मोबाइल धारकों के लिए मसीहा बनी पाकुड़ पुलिस, 19 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्का...

पुलिसकर्मी का विवादित वीडियो वायरल!

5

लुधियाना: लुधियाना में एक पुलिसकर्मी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। समराला चौक के पास एक पुलिसकर्मी खुलेआम सड़क किनारे पेशाब करता नजर आया। इसी दौरान पास से गुजर रहा एक युवक उसका वीडियो बनाने लगा, तो पुलिसकर्मी भड़क उठा। आरोप है कि उसने युवक के मुंह पर जोरदार तमाचा जड़ दिया और उसका मोबाइल भी जमीन पर गिरा दिया।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखने वालों का कहना है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत था और लोगों से बदसलूकी कर रहा था। इधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी पुलिसकर्मी चंडीगढ़ पुलिस का मुलाजिम है और किसी काम से लुधियाना आया हुआ था। फिलहाल पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि पुलिसकर्मी नशे में था या नहीं। घटना ने स्थानीय लोगों में रोष पैदा कर दिया है। लोग पूछ रहे हैं-“अगर वर्दीवाला ही कानून तोड़ने लगे तो जनता किससे उम्मीद रखे?”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.