Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ludhiana Crime News: लुधियाना में ससुराल पक्ष की गुंडागर्दी, बहन को बचाने पहुंचे भाई और माता-पिता पर... Ludhiana Crime News: लुधियाना में पैसों के लेन-देन को लेकर सनसनीखेज वारदात, युवक का अपहरण कर चप्पलों... Nurpur Bedi Road Accident: नूरपुरबेदी में दर्दनाक हादसा, मिनी कैंटर की चपेट में आने से प्रवासी मजदूर... CUET UG & PG 2027 में बड़े बदलाव: विद्यार्थियों को बार-बार परीक्षा केंद्र जाने की झंझट से मिलेगी राह... Punjab Weather Alert: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 7 और 8 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश और ते... Supreme Court Hearing: दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अनुमति से जुड़ी याचिका पर सुनवाई को त... पंजाब के नवांशहर में भीषण सड़क हादसा: फ्लाईओवर से नीचे गिरी वोल्वो बस, कंडक्टर और LPU के दो छात्रों ... रिलायंस और 7-Eleven की पार्टनरशिप खत्म: भारत में बंद होने जा रहे हैं कन्वीनियंस स्टोर्स, जानिए क्या ... AI Voice Cloning Scam: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से हो रहा है नया फ्रॉड, आवाज की नकल करके मांगे जा रहे ... Indira Ekadashi 2026 Date: कब है इंदिरा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और तुलसी पूजा का महत्व

पटना मरीन ड्राइव पर हाई वोल्टेज ड्रामा! ‘प्रेग्नेंट हूं मैं, ऐसा मत करो…’, महिला चिल्लाती रही, पुलिसकर्मी ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, वीडियो वायरल

33

पटना के मरीन ड्राइव पर सोमवार की शाम ट्रैफिक चालान को लेकर ऐसा बवाल मचा कि रास्ते से गुजर रहे लोगों तक के रौंगटे खड़े हो गए. रॉन्ग साइड से स्कूटी हाथ में लेकर जा रहे पति-पत्नी को रोकने आई पुलिस टीम और गर्भवती महिला के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाईवोल्टेज ड्रामा में बदल गया. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि स्कूटी जब्त करने के दौरान एक पुलिसकर्मी बार-बार गाड़ी आगे बढ़ाता रहा. जबकि, गर्भवती महिला उसके सामने खड़ी होकर चीख-चीखकर रोकने की गुहार लगाती रही.

बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ राजधानी के जेपी सेतु गंगा पथ यानी मरीन ड्राइव घूमने गई थी. वापसी के दौरान महिला ने यू टर्न लेने के बदले रंग साइड से अपनी स्कूटी को घूमने की कोशिश की. महिला के साथ उसके पति ने जब स्कूटी को धक्का देने की कोशिश की, एक पुलिसकर्मी ने उन्हें रोक लिया.

पुलिस ने उन दोनों के रॉन्ग साइड वाहन चलाने पर आपत्ति जताई और जब स्कूटी के नंबर की जांच की गई तो पहले से ही स्कूटी के नंबर पर कटा हुआ चालान सामने आ गया. जो जमा नहीं किया गया था.

इसके बाद पुलिसकर्मी ने स्कूटी को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की. इस दौरान पुलिसकर्मी स्कूटी को चलाकर ले जाने लगा. तभी महिला स्कूटी के सामने आ गई और हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. वायरल हो रहे वीडियो में यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि महिला बार-बार यह कह रही है कि मैं प्रेग्नेंट हूं, यह सब मत कीजिए. मेरे ऊपर गाड़ी मत चढ़ाइए. लेकिन पुलिसकर्मी बिना रुके स्कूटी को आगे बढ़ा देता है.

आधिकारिक बयान नहीं आया सामने

हालांकि, इस दौरान अगल-बगल में बड़ी संख्या में लोग भी इकट्ठा हो गए. कई लोगों ने इस वीडियो को बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. हालांकि, अभी इस पूरी घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लेकिन वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.