Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP News: शहडोल के हॉस्टल में बड़ी सुरक्षा चूक! पाइप के सहारे नीचे उतरी छात्रा, पुलिस तलाश में जुटी Farmers Protest: भारत-अमेरिका डील को किसान नेता ने बताया 'खतरनाक', मार्च में दिल्ली के रामलीला मैदान... Rewa Doctor Viral Video: बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा! पत्नी ने डॉक्टर पति को गर्लफ्रेंड संग पकड़ा, जम... Ujjain Mahakal: बाबा महाकाल के भक्तों के लिए खुशखबरी, अब ऑनलाइन बुक होगी 'संध्या आरती'; जानें तरीका T20 World Cup 2028: हार के बाद भी ऑस्ट्रेलिया की 'बल्ले-बल्ले', बांग्लादेश की शानदार वापसी; देखें 12... Rajpal Yadav Demand: 'जेलों को सुधार केंद्र बनाएं', राजपाल यादव ने जेल के भीतर स्मोकिंग एरिया बनाने ... Maryam Nawaz Jet: शानदार सोफा, बेडरूम और हाई-टेक फीचर्स; देखें मरियम नवाज के नए विमान की Inside Phot... Share Market Crash: बाजार से रूठे विदेशी निवेशक, ₹11,000 करोड़ की निकासी ने IT कंपनियों को हिलाया; ज... Google Big Plan: सुंदर पिचाई के एक ऐलान से गदगद हुआ भारत, ₹1,36,650 करोड़ के निवेश से बदल जाएगी सूरत फुलेरा दूज 2026: वैवाहिक जीवन में घुलेगी खुशियों की मिठास, पूजा में जरूर शामिल करें ये खास फूल

IND vs SA मैच में विवाद! जसप्रीत बुमराह ने टेंबा बावुमा पर किया ‘गंदा कमेंट’, उनके कद का उड़ाया मजाक, मैच रेफरी एक्शन में

5

Jasprit Bumrah vs Temba Bavuma: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह का गेंद से असरदार प्रदर्शन दिखा है. लेकिन, इस दमदार प्रदर्शन के बीच उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा को लेकर गंदे कमेंट करते देखा जा सकता है. बुमराह ने जो कहा वो दरअसल बॉडी शेमिंग के अंतर्गत आता है. उन्होंने वैसा बोलकर टेंबा बावुमा के कद का मजाक उड़ाया है.

बुमराह ने बावुमा को ये क्या कह दिया?

अब सवाल है कि बुमराह ने बावुमा को कहा क्या? ऋषभ पंत के साथ उनका जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वो उन्हें बौना कहते दिख रहे हैं. अब बुमराह ने ऐसा जान-बूझकर कहा या जाने-अनजाने में उस बारे में दावे से कुछ भी नहीं कहा जा सकता.

मैच के दौरान कब घटी ये घटना?

ये मामला कोलकाता टेस्ट में पहले दिन के खेल के साउथ अफ्रीका की इनिंग के 13वें ओवर का है. इस ओवर की आखिरी गेंद पर बुमराह ने बावुमा को चौंका दिया. गेंद बावुमा के पैड की ऊपर की साइड लगी थी. LBW की जोरदार अपील हुई, जिसे अंपायर ने नकार दिया. अंपायर के इस फैसले को चुनौती देने यानी DRS लेने को लेकर भारतीय खिलाड़ी जब आपस में विचार-विमर्श कर रहे थे, उसी दौरान बुमराह से बावुमा को बौना कहने की गलती हो गई.

ऋषभ पंत ने कहा कि गेंद में हाईट है. उसी के रिप्लाई में बुमराह नो बोला कि बौना भी तो है ये. फिर पंत ने कहा कि वो ठीक है, लेकिन गेंद पैड के ऊपर भी तो लगी है. आखिर में DRS लेने का ख्याल टाल दिया गया. बॉल ट्रैकिंग में भी बाद में देखा गया तो यही पता चला कि गेंद लेग स्टंप के ऊपर से जा रही थी.

पहले सेशन में बुमराह की घातक गेंदबाजी

कोलकाता टेस्ट के पहले सेशन में जसप्रीत बुमराह का घातक रुप देखने को मिला. उन्होंने अपनी गेंदबाजी के पहले स्पेल में 7 ओवर में 4 मेडन के साथ 9 रन देकर 2 विकेट लिए. ये दोनों विकेट साउथ अफ्रीकी ओपनर्स के रहे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.