Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शंकराचार्य यूनिवर्सिटी के एनुअल फंक्शन में बवाल, दो गुटों में भिड़ंत, थाने के सामने भी जमकर मारपीट

14

भिलाई: जुनवानी स्थित शंकराचार्य यूनिवर्सिटी में बुधवार को एनुअल फंक्शन का कार्यक्रम था. लेकिन वार्षिक उत्सव के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया. यूनिवर्सिटी प्रबंधन और सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह छात्रों को वहां से हटाया, लेकिन विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ.

छात्र गुटों में मारपीट: यूनिवर्सिटी में हंगामे के बाद दोनों गुटों के छात्र स्मृति नगर थाने के सामने फिर से भिड़ गए. वहां भी जमकर मारपीट करने लगे. इस दौरान कई छात्रों को चोटें आईं. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. जिसमें छात्र एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं.

छात्रों को आई चोटें, कई के खिलाफ केस दर्ज: भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने घटना की जानकारी दी. शंकराचार्य यूनिवर्सिटी में एनवल फंग्शन के दौरान दो गुटों में मारपीट हुई. मारपीट के बाद दोनों गुट के कुछ छात्रा स्मृति नगर चौकी के सामने भी बहस करने लगे. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छात्रों को समझाया और वहां से हटाया. इस घटना में छात्र ईशान चंद्रवंशी को चोटें आई है. छात्र की रिपोर्ट पर आदित्य गिरी और अन्य छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

छात्रों से पूछताछ जारी: सीएसपी ने कहा कि दो छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. जो भी छात्र इस झगड़े में दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.