Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का नया प्रस्ताव, लोन ब्याज दरें तय करने के लिए लागू होगा एकसमान सिस्टम सैमसंग गैलेक्सी A36 5G पर ₹9,000 की बड़ी छूट! फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल में मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफ... घर में बंद या टूटी घड़ी रखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र आंवला-पुदीना से लेकर एलोवेरा तक: सेहत के लिए वरदान हैं ये 4 आंवला ड्रिंक्स, जानें बनाने का सही तरीका एयर इंडिया फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में सनसनीखेज खुलासा, नशे में धुत पायलट हवा में 35 मिनट तक सोया झारखंड में 19 दिनों से सड़कों पर छात्र: देवेंद्र महतो बोले— 'आत्मा सत्याग्रह स्थल पर है', रघुवर दास ... जबलपुर में कॉलेज स्टूडेंट बनकर गांजा तस्करी: स्कूली बैग से निकला ₹5.6 लाख का गांजा, महंगे शौक ने बना... तेलंगाना के सदाशिवपेट में हैवानियत: सरकारी अस्पताल के शौचालय में नवजात की कुचलकर हत्या, पुलिस जांच म... आंध्र प्रदेश: आरोग्यश्री योजना से ऑपरेशन कराने पहुंचे मरीज को बताया 'मृत', विजयवाड़ा नगर निगम पर फर्... महाराष्ट्र की सियासत में नए सियासी समीकरणों की सुगबुगाहट, शरद पवार गुट और बीजेपी की मुलाकातों से हड़...

PAK vs SL: श्रीलंकाई खिलाड़ियों के फैसले से PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी घबराए! पाकिस्तान ने आनन-फानन में बदला ODI सीरीज का शेड्यूल

21

इस्लामाबाद में हुए आतंकी हमले का असर पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज पर भी पड़ा है. पाकिस्तान की राजधानी में हुए कार धमाके ने श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को बुरी तरह डरा दिया है, जिसके चलते कई खिलाड़ियों ने पाकिस्तान छोड़ने का फैसला कर लिया था. इस फैसले को बदलने के लिए श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने तो अपने खिलाड़ियों को कार्रवाई की धमकी देकर डराने की कोशिश की लेकिन इसका असर सीरीज के शेड्यूल पर पड़ गया. इन हालातों के कारण बैकफुट पर आई पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सीरीज के बचे हुए दोनों मुकाबलों को एक-एक दिन आगे बढ़ाने का फैसला किया है.

बैकफुट पर आई PCB ने बदला शेड्यूल

पाकिस्तान की राजधानी में मंगलवार 11 नवंबर को एक कोर्ट के बाहर हुए धमाके ने श्रीलंकाई टीम को बुरी तरह डरा दिया. इसके चलते करीब 8 से 10 खिलाड़ियों के सीरीज बीच में छोड़कर ही पाकिस्तान से श्रीलंका वापस लौटने की खबरें आने लगी थीं. श्रीलंकाई खिलाड़ियों के इस कदम ने पाकिस्तानी बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी को मुश्किल में डाल दिया और वो श्रीलंकाई टीम को मनाने की कोशिशों में जुट गए.

गुरुवार 13 नवंबर को वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाना था लेकिन श्रीलंकाई खिलाड़ियों के फैसले के कारण ये मुकाबला और पूरी सीरीज ही संकट में पड़ गई. इसको देखते हुए ही PCB के बॉस नकवी ने बुधवार 12 नवंबर की देर रात लंबी चर्चा के बाद सीरीज के कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव करने का फैसला किया. नए कार्यक्रम के तहत 13 और 15 नवंबर को होने वाले सीरीज के बचे हुए दोनों मैच अब शुक्रवार 14 नवंबर और रविवार 16 नवंबर को खेले जाएंगे.

SLC ने अपने ही खिलाड़ियों को धमकाया

हालांकि, ये मुकाबले होंगे भी या नहीं, इसको लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं है क्योंकि श्रीलंकाई खिलाड़ियों की उपलब्धता इसमें अहम है. इस दौरे को जारी रखने के लिए श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने भी बुधवार को एक बयान जारी करते हुए अपने खिलाड़ियों को धमकी भरा आदेश दिया था. इस आदेश में बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों की जिंदगी की चिंता किए बिना उन्हें सीरीज बीच में नहीं छोड़ने का आदेश दिया था. साथ ही अपने आदेश में SLC ने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ का सदस्य बीच में ही लौटता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.