Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwadi Factory Blast: भिवाड़ी में कपड़े की फैक्ट्री में चल रहा था पटाखों का अवैध काम, धमाके में 7 क... Crime News: शादी की बात करने पहुंचे बॉयफ्रेंड पर भाइयों का खौफनाक हमला, ब्लेड से रेता गला; लगे 18 टा... MP Congress Recruitment: मध्य प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ताओं की भर्ती, 'टैलेंट हंट' के जरिए मिलेगी न... Jodhpur Sadhvi Prem Baisa Case: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत मामले में 20 दिन बाद FIR दर्ज, कंपाउंडर पर... Delhi Zoo Animal Adoption: अब आप भी गोद ले सकते हैं बाघ और हिरण, दिल्ली चिड़ियाघर ने जारी की जानवरों... Weather Update 2026: दिल्ली में अगले 24 घंटे में बारिश का 'Yellow Alert', पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर... Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या पर पितरों को कैसे करें प्रसन्न? राशि अनुसार दान से चमक जाएगी ... झांसी में खौफनाक वारदात: होटल मैनेजर को बेल्टों से 40 बार बेरहमी से पीटा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान! 'कुर्सी के लायक नहीं राहुल गांधी...' नवजोत कौर सिद्धू का कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला, लगाए गंभीर आ... Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के लिए होगा बेहद भारी, जानें शुभ-अशुभ फल

सीधी के मकानों की नंबर प्लेट पर लाड़ली बहना योजना, जनपद पंचायत CEO के आदेश पर बवाल

7

सीधी : मध्य प्रदेश में एक तरफ लाड़ली बहना योजना का नाम बदला जा रहा है तो सीधी में इस योजना ने विवाद पकड़ लिया है. सीधी जनपद पंचायत के सीईओ चंदूलाल पनिका ने एक आदेश जारी कर लाड़ली बहना योजना का प्रचार करने का आदेश दिया है. आदेश के तहत पंचायत क्षेत्र के मकानों पर सरकारी योजनाओं के प्रचार हेतु नंबर प्लेट लगाई जाएं. इसके बाद मकान नंबर की प्लेट में लाड़ली बहना योजना का प्रचार शुरू किया गया.

दो माह पहले जनपद सीईओ ने जारी किया आदेश

जनपद पंचायत सीधी कार्यालय द्वारा 10 सितंबर 2025 को जारी आदेश क्रमांक 4978/ज.पं./सचिव शाखा/2025 में ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए गए थे कि स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्कूल चलो अभियान जैसी योजनाओं के प्रचार के लिए हर मकान पर नंबर प्लेट लगवाएं. नंबर प्लेट की कीमत ₹50 निर्धारित की गई थी और यह भी उल्लेख किया गया था कि मकान मालिक को राशि की रसीद दी जाएगी.

Sidhi CEO order Controversy

गांवों में मकानों पर लगने लगी नंबर प्लेट

इसके बाद गांवों में लाड़ली बहना योजना के नाम से मकानों में नंबर प्लेट लगाई जाने लगी. इस मामले को लेकर कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया. वहीं, सीईओ चंदूलाल पनिका ने सफाई देते हुए कहा “आदेश पूरी तरह से सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जारी किया गया. किसी राजनीतिक दल से इसका कोई संबंध नहीं है.”

प्रशासनिक अधिकारियों को बीजेपी ने प्रचारक बनाया

इस प्रकार की नंबर प्लेट लगाने जाने की शिकायत लोगों ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता अजय सिंह ‘राहुल’ से की. अजय सिंह ने इस प्रकार के आदेश का कड़ा विरोध किया. उन्होंने कहा कि “प्रशासन जनता की सेवा के लिए है, किसी राजनीतिक दल के प्रचार के लिए नहीं. भाजपा सरकार अब सरकारी कर्मचारियों से जबरन अपने राजनीतिक संदेश प्रचारित करवा रही है, जो लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है.”

पूर्व नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता अजय सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा “सीईओ चंदूलाल पनिका जैसे अधिकारी यदि सत्ताधारी दल के प्रचारक बनेंगे तो प्रशासन की विश्वसनीयता कैसे बचेगी? जनता के पैसे से राजनीतिक प्रचार करवाना बेहद शर्मनाक है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.