Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

करोड़ों का गोल्ड फ्रॉड! थुंचाथ ज्वेलर्स पर ED ने कसा शिकंजा, सोने के कारोबार के नाम पर करोड़ों की ठगी का खुलासा, जानें पूरा घोटाला

33

ईडी ने केरल में धोखाधड़ी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने करीब ₹20.4 करोड़ की संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त की है.यह कार्रवाई थुंचाथ ज्वेलर्स और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है.जब्त की गई संपत्तियों में केरल और कर्नाटक में स्थित कई अचल संपत्तियां शामिल हैं.

जांच में सामने आया है कि थुंचाथ ज्वेलर्स (M/s Accomplish Marketing Pvt. Ltd. की एक यूनिट) ने 2012 में तिरूर से कारोबार शुरू किया था. कंपनी ने मासिक निवेश योजनाएं चलाकर निवेशकों से बड़ी रकम जुटाई. कंपनी के प्रबंध निदेशक एम. जयचंद्रन और अन्य निदेशकों ने निवेशकों के पैसे हड़प लिए और 2017 में फरार हो गए. इस धोखाधड़ी के बाद लगभग 70 शिकायतें पुलिस में दर्ज कराई गईं.

कई कंपनियां बनाकर किया गया खेल

ईडी की जांच में यह भी पता चला कि आरोपियों ने लोगों से वसूली गई रकम को छिपाने के लिए कई नई कंपनियां बनाई, जैसे थुंचाथ गोल्ड एलएलपी, अकॉम्प्लिश गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड, थुंचाथ टूर एंड ट्रैवल्स प्रा. लि. और थुंचाथ चिट्स प्रा. लि.. आरोपियों ने इन कंपनियों के जरिए जनता से जुटाई गई रकम को अपनी और अपने परिवार की संपत्तियों में निवेश कर दिया.

कोऑपरेटिव बैंक के कार्यालयों पर छापेमारी

इसके साथ ही राज्य में जांच एजेंसी ने एक और बड़ी कार्रवाई की है. कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्डिंग मामले में शुक्रवार को नेमोम सर्विस कोऑपरेटिव बैंक के कार्यालयों पर छापेमारी की. साथ ही तिरुवनंतपुरम में कई स्थानों पर बैंक के बोर्ड सदस्यों और सचिवों के आवासों पर भी छापे मारी की गई.

करीब 100 करोड़ रुपये के लोन का हेरफेर!

केरल सहकारिता विभाग द्वारा की गई जांच के बाद जांच शुरू की गई थी. जांच में बैंक में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं का पता चला था. विभाग की जांच में करीब 100 करोड़ रुपये के लोन हेरफेर का संकेत मिला है.अधिकारियों का कहना है कि जांच में पाया गया कि ऐसे लोगों को लोन दिए गए जो बैंक के सदस्य नहीं थे. इतना ही नहीं इनके पास पर्याप्त गारंटी भी नहीं थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.