Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

द्रौपदी की व्यथा बताते रो पड़ी पंडवानी गायिका तरुणा साहू, राज्योत्सव कार्यक्रम में दे रहीं थी प्रस्तुति

37

धमतरी : धमतरी जिले में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में पंडवानी गायिका तरुणा साहू कार्यक्रम के दौरान रो पड़ी. छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर जिले में तीन दिवसीय कार्यक्रम रखा गया था.जिसमें पंडवानी गायिका तरुणा साहू का भी शो था. दूसरे दिन पद्मश्री तीजन बाई की शिष्या तरुणा साहू जो पेशे से RPF में इंस्पेक्टर हैं,वो कार्यक्रम के लिए पहुंची.

पंडवानी गाकर बांधा समा : तरुणा साहू ने धमतरी के राज्योत्सव कार्यक्रम में पंडवानी गायन कर समा बांधा. जैसे ही पंडवानी शुरू हुई लोगों ने ताली बजाकर तरुणा साहू का स्वागत किया. तरुणा साहू अपने गायन में द्रौपदी चीरहरण की व्यथा लोगों को सुना रही थी. इस दौरान वो खुद भावुक हो गई.

भावुक होकर महाभारत के दृश्य का किया गायन : तरुणा ने मंच से बताया कि जब द्रोपदी चीरहरण में पांच पांडव अपने विरोधी के साथ पासा खेलते वक्त अपनी पूरे संपत्ति को हार जाते हैं, इसके बाद वो अपनी पत्नी को भी दांव पर लगा देते हैं. इस खेल में पांडव अपनी पत्नी को हार जाते हैं. हारने के बाद जब विरोधी चीरहरण करता है तो द्रौपदी खूब चिल्लाने लगती हैं. द्रौपदी सभा में मौजूद हर किसी से मदद मांगती हैं. लेकिन पांच पांडव भी सामने नहीं आते. इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण को द्रौपदी याद करती हैं.द्रोपदी की बात सुनकर आशीर्वाद देते हुए श्रीकृष्ण आते हैं और द्रोपदी के ऊपर वस्त्र डालते हैं.

पंडवानी गायिका तरूणा साहू ने कहा कि जैसा पद्मश्री तीजन बाई ने उन्हें सिखाया उसको पूरी तरह से कार्यक्रम में प्रस्तुत किया गया. धमतरी जिला उनका गृह जिला है. जहां पर अपने लोग रहते हैं, वहां पर कार्यक्रम देने में और भी अच्छा लगता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.