Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गुरदासपुर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: सड़कों पर कई फीट पानी भरा, घरों में घुसा पानी; ड्रेन... लुधियाना रेलवे स्टेशन री-डेवलपमेंट: 528.95 करोड़ के प्रोजेक्ट की डेडलाइन फिर बढ़ी, अब जून 2027 तक हो... बकाया बिजली बिलों पर विभाग का सख्त रुख, डिफॉल्टरों के कनेक्शन काटने की मुहिम शुरू हांसी के बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड: किसान के बेटे ने तानों से लेकर पदकों तक तय क... कुरुक्षेत्र में वकील के घर ₹3.15 करोड़ की डकैती: CIA-1 और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने ... पूर्व अग्निवीरों के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी नौकरियों में 20% तक क्षैतिज आरक्षण हरियाणा में नाती-नातिन को संपत्ति ट्रांसफर पर स्टाम्प शुल्क में 100% छूट: सरकार ने 2014 की अधिसूचना ... चरखी दादरी के कसानी गांव के लाल रवि प्रकाश बेंगलुरु में शहीद, पूरे गांव में शोक की लहर पंचकूला में HKRN दफ्तर के बाहर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कर्मचारियों को पक्का करने की मांग खनौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर पर किसानों और प्रशासन के बीच बनी सहमति, 4 सितंबर को दिल्ली में बैठक

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी समारोह में दिखेगी छत्तीसगढ़ की झांकी, बस्तर की कला और लोकरंग का होगा प्रदर्शन

21

दुर्ग : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर गुजरात के स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के पास राष्ट्रीय समारोह का आयोजन होगा. इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों को आमंत्रण मिला है. 31 अक्टूबर को रिखी क्षत्रिय समूह इस मौके पर अपनी कला का प्रदर्शन पूरे देश के सामने करेगा.इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे.आपको बता दें कि इस कार्यक्रम के लिए 7 राज्यों के चुनिंदा कलाकारों को ही न्यौता मिला है.जिसमें से छत्तीसगढ़ भी एक है.

बस्तर की झांकी का होगा प्रदर्शन : इस कार्यक्रम के लिए लोकवाय संग्राहक रिखी क्षत्रिय और उनका समूह छत्तीसगढ़-बस्तर की झांकी समेत गौर नृत्य की प्रस्तुति देगा. रिखी और उनका समूह भिलाई से गुजरात के लिए रवाना हो चुका है. जो 2 नवंबर तक गुजरात में रहेंगे.आपको बता दें कि स्टेच्यू ऑफ यूनिटी में राष्ट्रीय समारोह की शुरुआत पिछले साल 31 अक्टूबर 2024 को हुई थी. इसी कड़ी में इस साल 31 अक्टूबर को भव्य आयोजन होगा. रिखी क्षत्रिय का समूह गुजरात में 2 नवम्बर तक एकता नगर, गुजरात में रहेगा. छत्तीसगढ़ शासन की ओर से इस संबंध में रिखी क्षत्रिय के नाम पत्र जारी किया गया है. जनसंपर्क संचालनालय की ओर से सहायक जनसंपर्क अधिकारी तेज बहादुर सिंह भुवाल टीम लीडर होंगे.

रक्षा-गृह मंत्रालय की समिति ने किया है चयन : गुजरात में प्रदर्शित होने वाली छत्तीसगढ़ राज्य की झांकी की थीम बस्तर की धरती-संस्कृति, सृजन और प्रगति की गाथा है. इसका चयन रक्षा-गृह मंत्रालय भारत सरकार की विशेषज्ञ समिति ने किया है. इस महत्वपूर्ण अवसर को देखते हुए रिखी क्षत्रिय और उनकी टीम ने भी खूब मेहनत की है. कु‌की कला ग्राम मरोदा सेक्टर में इस विशेष प्रस्तुति के लगातार अभ्यास चलता रहा. रिखी क्षत्रिय ने बताया कि झांकी में गौर नृत्य की प्रस्तुति होगी, जिसके लिए वहां जाने वाले दल के सभी कलाकारों ने तैयारी की है.

गुजरात जाने वाले कलाकारों में प्रदीप ठाकुर बालोद, भीमेश सतनामी बेमेतरा, सुनील कुमार बालोद पारस रजक कैंप -2 भिलाई, वेद प्रकाश बालोद, प्रियंका साहू कुम्हारी, दुर्ग, हेमा पाटन, तुलसी धुव, भिलाई चरोदा, लीना घोष भिलाई चरोदा, नेहा देवांगन कैंप-2 और सीमा विश्वकर्मा कलंगपुर बालोद शामिल हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.