Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

बागलकोट में दिल दहला देने वाली घटना! पति से तंग आकर $3$ साल के बेटे संग कुएं में कूदी महिला, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

34

कर्नाटक के बागलकोट के केरूर कस्बे में चेन्नम्मा देवी मंदिर के पास रहने वाली एक महिला ने अपने तीन साल के बेटे के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर ये कदम उठाया. मृतका की पहचान फातिमा और उसके बेटे अब्दुल के रूप में हुई है. फातिमा के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि उनके दामाद मस्तान साहब की प्रताड़ना से तंग आकर ही उनकी बेटी ने अपनी और नाती की जान ली है. केरूर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

फातिमा के पति मस्तान साहब की शादी आठ साल पहले जमीला नाम की एक युवती से हुई थी, लेकिन फिर उन्हें पांच महीने की गर्भवती फातिमा से प्यार हो गया और मस्तान ने फातिमा से शादी कर ली थी. यह शादी गांव वालों की मौजूदगी में हुई, लेकिन अब मस्तान पर आरोप लगे कि वह फातिमा को परेशान कर रहा था. फातिमा के परिजन ने बताया कि तीन दिन पहले भी फातिमा पति की प्रताड़ना से तंग आकर मायके लौटी थी. माता-पिता ने अपनी शिकायत में बताया है कि पति की प्रताड़ना ही उनकी बेटी फातिमा की मौत का कारण बनी.

शादी के 11 महीने बाद महिला ने की आत्महत्या

इसी तरह हाल ही में बेंगलुरु के ग्रामीण इलाके में अपनी सास और पति से परेशान एक महिला ने अपना वीडियो रिकॉर्ड कर आत्महत्या कर ली थी. महिला ने शादी के 11 महीने बाद ही खुदकुशी कर ली थी. मृतक महिला का नाम पुष्पांजलि था. पुष्पांजलि ने अपने बॉयफ्रेंड रहे चुके वेणु के साथ ही शादी रचाई थी, लेकिन शुरुआत में प्रेमी रहा वेणु शादी के बाद पूरी तरह से बदल गया और पुष्पांजलि को परेशान कर लगा था.

पुष्पांजलि की सास पर भी उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे हैं. मृतका के माता-पिता ने बेटी के पति और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ डोड्डाबल्लापुरा महिला पुलिस स्टेशन में दहेज उत्पीड़न और मौत के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने पति वेणु और ससुर गोविंदप्पा को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.