Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Rain Alert: भोपाल, जबलपुर समेत कई जिलों में तूफानी बारिश; 22 से 24 सितंबर तक जारी रहे... Chandra Shekhar Azad in Basti: आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने भरी हुंकार, 2027 के यूपी चुनाव म... Bhopal RTO Officer Death: भोपाल में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हथौड़े से हत्या; प्रेमी ने घर क... Indore MP Politics: इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का नया विवाद; कांग्रेस का पलटवार— कहा 'BJP ने हमेशा म... Chhatarpur News Today: हिंदू राष्ट्र के लिए फिर गूंजेगा बागेश्वर धाम का हुंकार; जानिए धीरेंद्र शास्त... MP Drowning News: मध्य प्रदेश में नदियों और नालों का कहर; अशोकनगर, इंदौर, विदिशा और सिंगरौली में कई ... Delhi High Court: जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में FIR और CBI जांच की मांग वाली याचिका खारिज, कोर्ट ने ब... Bihar Crime News: जमुई में नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, विपक्ष के हमले के बाद ... MP Politics News: बुरहानपुर में AIMIM प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन खान का बड़ा दावा; राहुल गांधी के कार्यक्र... MP News Today: इंदौर में हॉस्टल में छात्रा का सुसाइड अटेम्प्ट, उधर धार में महिला की मौत पर पुलिस का ...

सनसनीखेज हत्या: ₹100 के विवाद में ले ली जान! रायपुर में पत्नी के सामने युवक को पीटा, फिर सीने में घोंप दी कैंची।

32

 रायपुर। त्योहारी रोशनी के बीच रायपुर में अंधेरे जैसी वारदात ने सभी को झकझोर दिया। भाटागांव स्थित बीएसयूपी कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक युवक की उसके ही घर के सामने बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान ताहिर हुसैन के रूप में हुई है, जो पास की चिकन दुकान में काम करता था।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात ताहिर हुसैन का अपने परिचितों सूरज यादव और मदन यादव से जुए के दौरान 100 रुपये को लेकर विवाद हो गया था। मामूली बात पर बात इतनी बढ़ गई कि दोनों आरोपी ताहिर के घर पहुंच गए। वहां उन्होंने पहले ताहिर की पिटाई की, फिर उसकी पत्नी और परिवारजनों के सामने ही सीने में कैंची घोंप दी। गंभीर रूप से घायल ताहिर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों सूरज यादव और मदन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.