Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

निकाह के 48 घंटे बाद ही मौत का रहस्य! सऊदी से लौटे युवक की लटकी लाश मिली, परिजनों का सीधा आरोप- ‘यह मर्डर है’

18

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला. परिजन ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या उसकी पत्नी के परिजन ने की है और फिर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की. परिजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि उनका बेटा विदेश में रहकर काम करता है. अभी हाल ही में छुट्टी पर घर आया था. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

दरअसल, लालापुर पीपलसाना गांव में रहने वाले दानिश का शव बरामद हुआ. सऊदी अरब में प्लंबर का काम करता थाकुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर लौटा थागांव की ही एक युवती से उसका लंबे समय से प्रेम संबंध था, लेकिन दोनों परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे13 अक्टूबर को युवती अचानक दानिश के घर पहुंच गई और निकाह की जिद पर अड़ गई. वह लगातार मांग कर रही थी कि तुरंत शादी की जाएजानकारी के मुताबिक सूरज नगर चौकी पुलिस मौके पर आई और दोनों को समझा-बुझाकर शांत कराया. इसी बीच एक स्थानीय ने दोनों को अपने घर बुला लिया और वहीं पर उनका निकाह करा दिया गया.

युवती के परिजन ने किया था हंगामा

इसके दो दिन बाद शुक्रवार की सुबह दानिश की मां रईसा खातून ने पुलिस को बताया कि युवती के परिजन लाठी-डंडे लेकर उनके घर आ धमके और गाली-गलौज के साथ मारपीट की. इससे परेशान होकर दानिश घर से बाहर चला गया. कुछ देर बाद गांव वालों को दानिश का शव को गांव के ही खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के फंदे पर लटका मिला. रईसा खातून का आरोप है कि युवती के परिवार वालों ने उनके बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की साजिश रची है. उन्होंने यह भी कहा कि दानिश से जबरन निकाह कराया गया था.

4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस में मृतक के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा. इस मामले में मृतक युवक के पिता खलील अहमद ने शिकायत दी गई है, जिनकी शिकायत का संज्ञान लेते हुए लड़की पक्ष के 4 लोगों पर केस दर्ज किया गया. मृतक के पिता ने शिकायत में कई गंभीर आरोप लगाए गए. मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.