Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

क्राइम के बाद गजब का टर्न! बॉयफ्रेंड ने किया पति का कत्ल, भागते ही प्रेमिका ने पुलिस को दे दी खबर

13

विदिशा शहर के पॉश एरिया खरीफाटक में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज हत्या की वारदात में पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस वारदात की वजह तीन बच्चों की मां के अवैध संबंध थे, जिसके चलते पति को जान गंवानी पड़ी.

सिटी कोतवाली इलाके के खरीफाटक का यह मामला है.  यहां पत्नी के भोपाल निवासी प्रेमी दीपक लाड़िया को पति बबलू ढीमर ने भागने से रोकने की कोशिश की. इस दौरान प्रेमी ने बबलू पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे घायल की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई.

एडिशनल एसपी डॉ. प्रशांत चौबे ने बताया कि हत्या के बाद प्रेमी मौके से भाग गया था. भागा हुआ प्रेमी लगातार महिला के मोबाइल नंबर पर फोन लगाकर अस्पताल में भर्ती बबलू की हालत के बारे में जानकारी ले रहा था.

महिला को इस बात की जानकारी नहीं थी कि पति की मौत हो चुकी है. पुलिस ने इसी का फायदा उठाया और महिला से कहकर प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया. आरोपी प्रेमी जैसे ही ट्रैफिक पुलिस चौकी के पास पहुंचा, सिविल ड्रेस में छिपे पुलिस के जवानों ने उसे धरदबोचा.

एडिशनल एसपी ने बताया कि यह मामला पारिवारिक विवाद और अवैध संबंध से जुड़ा हुआ था. पुलिस ने अपने तरीके से कार्रवाई की और आरोपी अब सलाखों के पीछे है.”

पति की हत्या और पत्नी के अवैध संबंध का यह मामला पूरे विदिशा शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस का कहना है कि जांच में कई और राज सामने आ सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.