Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

Gmail की स्टोरेज हुई फुल? Zoho Mail दे रहा है इतने GB का जबरदस्त स्टोरेज, तुरंत बना लें अकाउंट

26

Gmail Storage भर जाने की वजह से बहुत से यूजर्स परेशान रहते हैं. अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं और अब स्वदेशी ईमेल प्लेटफॉर्म Zoho Mail पर शिफ्ट होने का प्लान कर रहे हैं तो आपको पहले पता होना चाहिए कि आखिर दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर कितने जीबी स्टोरेज दिया जाता है? जोहो पर अकाउंट बनाने जा रहे हैं तो आइए पहले आपको बताते हैं कि जोहो पर फ्री अकाउंट बनाने वाले यूजर्स को कंपनी की ओर से कितने जीबी का स्टोरेज मिलता है?

Zoho Mail StorageQ Limit

जोहो डॉट कॉम पर दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी की तरफ से एक फ्री अकाउंट बनाने पर यूजर को 5GB स्टोरेज दी जाती है. स्टोरेज बढ़ाने के लिए, आप कंपनी के पेड प्लान्स में से चुन सकते हैं.

अगर 5जी कम पड़ने लगे तो आप 10 जीबी, 30 जीबी, 50 जीबी और 100 जीबी वाले पेड प्लान में से अपने लिए कोई भी प्लान चुन सकते हैं, लेकिन स्टोरेज अपग्रेड करने पर आपको पैसे खर्च करने होंगे.

X पर एक यूजर ने कंपनी को सलाह दी है कि अगर कंपनी 5 जीबी स्टोरेज को बढ़ाकर 15 जीबी कर देती है, तो सारे जीमेल यूजर जोहो पर तेजी से शिफ्ट होने लगेंगे.

GMail Storage Limit

वहीं, दूसरी ओर Gmail Account बनाने पर यूजर्स को 15 जीबी स्टोरेज दी जाती है, लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ये शेयर्ड स्टोरेज है. इसका मतलब ये है कि आपको 15 जीबी केवल जीमेल के लिए नहीं बल्कि ये स्टोरेज जीमेल के अलावा गूगल फोटोज और गूगल ड्राइव के साथ भी शेयर की जाती है. यही वजह है कि आपके एक अकाउंट से जब ये सब चीजें कनेक्ट होती हैं जो 15 जीबी बहुत ही जल्द भर जाता है. जीमेल के लिए अलग से स्टोरेज लिमिट तय नहीं है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.