Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
निशा भगत आत्महत्या मामले में बड़ा फैसला, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए सीबीआई जांच के आदेश छठ महापर्व के बाद रेलवे का बड़ा तोहफा, रांची और आसपास के यात्रियों के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे ... झारखंड की युवा क्रिकेटर कुमारी पलक का भारतीय अंडर-19 टीम में चयन, त्रिकोणीय श्रृंखला में दिखाएंगी जल... झारखंड खाद्य निगम में सेवानिवृत्त अधिकारियों की होगी नियुक्ति, सभी 24 जिलों के लिए मांगे गए आवेदन धनबाद के कतरास में हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से 50 लाख रुपये का सामान जलकर खाक पंजाब की सियासत में छाए हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, सहज और मिलनसार अंदाज से जीत रहे लोगों का दिल हरियाणा के नारनौंद में तेंदुए की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, CIA और वन्य जीव विभाग की संयुक्त कार्रवा... सिरसा के नाथूसरी चौपटा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई कार— तीन युवकों की मौत हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 IAS और 7 HCS अधिकारियों के हुए तबादले— जानिए किसे मिली कौन सी ज... रेवाड़ी नगर परिषद में बड़ा एक्शन, फर्जी लोकेशन दिखाकर प्रॉपर्टी आईडी बनाने वाला क्लर्क सस्पेंड

राजवीर जवंदा के निधन पर पंजाब में शोक की लहर, डॉ. गुरप्रीत कौर ने शेयर की Emotional Post

28

मशहूर पंजाबी गायक राजवीर जवंदा (उम्र 35) का आज मोहाली फोर्टिस अस्पताल में ईलाज दौरान निधन हो गया। इससे पूरे पंजाब में शोक की लहर दौड़ गई है। राजवीर 27 सितंबर को बड्डी के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और पिछले लगभग 2 हफ्तों से अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। उनके निधन पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

PunjabKesari

इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने राजवीर जवंदा के प्रति दुख व्यक्त किया है। उन्होने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि अपने गानों और आवाज के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाले राजवीर आज जीवन की लड़ाई हार गए। डॉ. गुरप्रीत कौर ने परिवार और प्रशंसकों को इस कठिन समय में साहस बनाए रखने की हिम्मत देने की भी बात कही है।फोर्टिस अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, राजवीर जवंदा ने बुधवार सुबह 10:55 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद सुरक्षा व्यवस्था के तहत मोहाली अस्पताल में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.