Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
धमतरी: 175 छात्रों पर सिर्फ 5 शिक्षक, बारिश के बीच गूंजे नारे; ग्रामीणों के आंदोलन के बाद 1 शिक्षक न... बेमेतरा में CMHO के खिलाफ NHM कर्मचारी संघ का मोर्चा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन बिलासपुर बाल सुधार गृह में दुष्कर्म के आरोपी किशोर ने की आत्महत्या, प्रबंधन में मचा हड़कंप हजारीबाग में जर्जर सड़क को लेकर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, सड़क पर ही धान रोपकर जताया विरोध कोडरमा में बड़ी वारदात टली: इंदरवा-झरनाकुंड में बिहार के सीवान गैंग से मुठभेड़, 3 पिस्टल और 15 कारतू... राष्ट्रीय खेल दिवस पर हजारीबाग में लगेगा खेल महाकुंभ, 7 जिलों के 1288 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा झारखंड मंत्रालय में JSSC CGL कर्मचारियों के प्रवेश पर रोक, मुख्य गेट पर बिना आईडी एंट्री बैन बोकारो के कुमार मंगलम स्टेडियम में दूसरी NTPC राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज, जुटेंगे 900 खि... रांची में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर भरा पानी और थमी शहर की रफ्तार JSSC CGL परीक्षा परिणाम रद्द होने पर गरमाई झारखंड की सियासत, बाबूलाल मरांडी ने CM को घेरा

पंजाब में आज शाम भारी बारिश! IMD ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

32

 पश्चिमी मानसून के पीछे हटने के बावजूद, उत्तर भारत में पिछले 2 दिन से लगातार बारिश जारी है। मंगलवार शाम को पंजाब, चंडीगढ़ में  बहुत तेज बारिश हुई, जिससे जहां आम जीवन प्रभावित हुआ वहीं सुबह-शाम की ठंड का अहसास शुरू हो गया है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग  (IMD) ने आज शाम को फिर से तेज बारिश की भविष्यवाणी की है। विभागका कहना है कि आज शाम जोरदार बारिश के साथ बिजली चमकने की संभावना है।

अगर हम मौसम विभाग के बीत दिन के आंकड़ों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश पटियाला जिले में 50 मिलीमीटर दर्ज की गई। वहीं, मोहाली में 48 मिमी, लुधियाना में 31 मिमी, अमृतसर में 20.6 मिमी, पठानकोट में 19 मिमी, बठिंडा में 20.6 मिमी, रोपड़ में 36.5 मिमी और गुरदासपुर में 16.7 मिमी बारिश हुई। फतेहगढ़ साहिब, मोगा, होशियारपुर और कपूरथला में भी बारिश रिकॉर्ड की गई।

बारिश के कारण पंजाब में तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया है। पिछले 2-3 दिनों की लगातार बारिश से तापमान में करीब 8 डिग्री की गिरावट आई है। लगातार बारिश ने ठंड के संकेत और तेज कर दिए हैं। मौसम विभाग ने इस साल भारत में कड़ी सर्दी की संभावना पहले ही जताई थी, जिसे ला नीना की सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके साथ ही मौजूदा समय में पठानकोट, पटियाला, चंडीगढ़, जालंधर में तापमान आम दिनों से 8 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.