Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

जनता को राहत: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने दिखाई हरी झंडी, दिल्ली-NCR में शुरू हुई 10 फ्री एंबुलेंस सेवा

10

राजधानी दिल्ली में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को और ज्यादा मजबूत बनाने की दिशा में रेखा सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है. दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने आज रविवार (5 अक्टूबर) को ‘आकाश कम्युनिटी लाइफ सेवर्स (ACLS) निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा’ के तहत 10 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल द्वारा शुरू की गई यह पहल दिल्ली-एनसीआर में त्वरित चिकित्सा सहायता मुहैया कराने और समय पर आपातकालीन सेवाएं सुनिश्चित कर जिंदगी बचाने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जो सामुदायिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है. यह पहल दिल्ली की आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को सशक्त बनाने और सरकार की उत्तरदायी और सुलभ स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की प्रतिबद्धता को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ दिल्ली के द्वारका स्थित आकाश हेल्थकेयर अस्पताल में आयोजित समारोह से किया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर आईपीएस अधिकारी रॉबिन हिबू, आकाश हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक डॉक्टर आशीष चौधरी समेत स्वास्थ्य क्षेत्र की कई नामी हस्तियां इस मौके पर उपस्थित रहीं.

स्वास्थ्य मंत्री ने किया एम्बुलेंस सेवा के शुभारंभ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने सरकारी और निजी भागीदारी (Public-Private Partnership) के महत्व पर बल देते हुए कहा ‘मैंने हमेशा कहा है कि जब सरकारी संस्थान निजी अस्पतालों या संस्थाओं के साथ मिलकर जनता को सेवाएं प्रदान करने लग जाते हैं, तो उस राज्य की दशा और दिशा दोनों बदल जाती है. चिकित्सा क्षेत्र में सहयोग के लिए हम इस एम्बुलेंस सेवा के शुभारंभ का स्वागत करते हैं’.

एक कॉल पर मरीज तक पहुंचेगी एम्बुलेंस

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ‘इस सेवा के शुरू होने से आदर्श एम्बुलेंस प्रतिक्रिया समय 30 मिनट से घटकर लगभग 25 मिनट हो गया है. हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने में लगी है कि एक कॉल करने पर ही एम्बुलेंस तुरंत मरीज तक पहुंच सके. हम राजधानी में कॉलर सिस्टम को और ज्यादा बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं. मैं आकाश हॉस्पिटल समेत अन्य दूसरे संस्थानों से भी आग्रह करता हूं कि इस दिशा में और तेजी से सुधार करें’.

उन्होंने आगे कहा कि यह सेवा दिल्ली के लिए एक बेहतर सुविधा के साथ प्रशंसनीय कदम है. सभी संस्थाओं को मिलकर भविष्य में ऐसे ही प्रयास करने होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि यह एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह से निःशुल्क है, जिसके लिए दिल्ली की जनता से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा.

मिलावटी खाद्य पदार्थों पर नजर

वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने ये भी कहा कि त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए राजधानी दिल्ली में मिलाटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. त्योहारों के दौरान खाद्य सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए सिंह ने कहा कि मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दिल्ली स्वास्थ्य विभाग और फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीमें पूरी तरह सक्रिय हैं. उन्होंने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ पूरी दिल्ली में छापेमारी अभियान चल रहा है. राजधानी में कई स्थानों के साथ बड़ी मंडियों में छापेमारी की कार्रवाई की जा चुकी है. आगे भी फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट का छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा.

मंत्रीने मिलावटखोरों को चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति या संस्था जो मिलावटी सामान या नकली खाद्य पदार्थ बेचते हुए पकड़ा जाएगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के साथ फूड सेफ्टी की टीमें पूरी तैयारी के साथ लगातार छापेमारी में जुटी हैं. राजधानी ृ में मिलावट करने वाला कोई भी बच नहीं पाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.