Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बाइक सवार को छू कर निकल गई मौत, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा- भाई ने मारने के लिए दी थी 10 लाख की सुपारी

22

खरगोन : मध्य प्रदेश के खरगोन में एक बेहद हैरान कर देने वाला और रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक भाई ने भाई की हत्या के लिए सुपारी किलर को 10 लाख रुपए की सुपारी दी। सारा मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। केस में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

सनसनीखेज मामला जिले के बलवाड़ा थाना क्षेत्र के काटकूट गांव से सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि थार गाड़ी में सवार कुछ लोग उसे मारना चाहते हैं। वह बाइक से जा रहा था तो उसे थार ने कई बार कुचलने की कोशिश की। पुलिस जांच में जो खुलासा हुआ वह चौकाने वाला था।

एसपी डॉ. रविंद्र वर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस हत्या की कोशिश के पीछे भाईयों के बीच प्रॉपर्टी विवाद की आशंका है। भाई ने अपने भाई संदीप शर्मा की हत्या के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी। जहां इंदौर से थार वाहन से पहुंचे सुपारी किलर बाइक सवार संदीप शर्मा को टक्कर मारकर मारने का प्रयास कर रहे थे। घटना के समय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने थार सवार 6 आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है और जांच में बड़े खुलासे होने की संभावना है। आरोपियों का इंदौर से काटकूट गांव आना और हत्या की साजिश रचना इस मामले को और गंभीर बनाता है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.