Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शाजापुर में व्यापारियों ने टमाटर खरीदने से किया इनकार, तो गुस्साए किसानों ने सड़क पर फेंककर लगाया जाम

29

शाजापुर। कलेक्टर बंगले के पास टंकी चौराहे पर रविवार सुबह सब्जी उत्पादक किसानों ने अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने यहां बड़ी मात्रा में टमाटर सड़क पर फेंक दिए और जाम लगा दिया। दरअसल एक दिन पहले शनिवार को नगर पालिका की टीम ने हाट मैदान क्षेत्र से सब्जी क्रेता दुकानदारों का अस्थाई अतिक्रमण हटाया था। इसे लेकर दुकानदारों ने रविवार को किसानों के टमाटर आदि खरीदने से मना कर दिया।

दुकानदारों का कहना था कि उनके पास टमाटर आदि माल स्टॉक करने का स्थान नहीं बचा है। इससे परेशान होकर दुकानदार और किसान टंकी चौराहा पहुंचे और बड़ी मात्रा में रोड पर टमाटर फेंक कर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटा किसान चौराहे पर जाम लगाकर खड़े रहे।

वहीं चौराहे पर हर तरफ टमाटर ही बिखरे दिखाई दिए। सूचना लगने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद एसडीएम मनीषा वास्कले, नायब तहसीलदार नाहिद अंजुम मौके पर पहुंची और उन्होंने नाराज किसान और दुकानदारों से चर्चा की। इसके बाद किसान रोड से हटे।

उचित भाव नहीं मिलने से भी नाराजगी

प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि उन्हें किसी भी उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है। फिर चाहे प्याज हो, टमाटर हो या अन्य उपज। सोयाबीन की तो पहले से ही हालत खराब है।

लंबे समय से परेशानी

फल सब्जी मंडी संचालक को लेकर शहर में काफी समय से परेशानी और अव्यवस्था बनी हुई है। इसे लेकर पूर्व में भी किसान और दुकानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। आज भी प्रदर्शन के दौरान दुकानदार और किसानों ने कहा कि हम पहले भी समस्या समाधान की मांग कर चुके हैं।

किंतु अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं और समस्या का समाधान नहीं होता है। इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए नए स्थान पर फल सब्जी मंडी बनाई जानी है। किंतु तब तक दुकानदारों का कहना है कि उन्हें टंकी चौराहा स्थित सब्जी मंडी परिसर में खरीददारी करने दी जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.