Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

आ गया कमाल का फीचर, आपकी भाषा में ट्रांसलेट हो जाएगा मैसेज!

23

हर व्यक्ति को हर भाषा आती हो, ऐसा जरूरी नहीं है. दिक्कत तो तब आती है जब अंग्रेजी न आती हो और WhatsApp पर अंग्रेजी भाषा में मैसेज आ जाए लेकिन अब व्हाट्सऐप ने लोगों को होने वाली इस परेशानी को दूर करने का हल ढूंढ निकाला है. कंपनी ने ऐप में मैसेज ट्रांसलेशन फीचर को जोड़ दिया है, इसका मतलब ये है कि अब मैसेज को ट्रांसलेट करने के लिए आपको किसी भी थर्ड पार्टी टूल की जरूरत नहीं पड़ेगी.

WhatsApp Translation: ऐसे इस्तेमाल करें ये नया फीचर

जिसी किसी मैसेज को आप ट्रांसलेट करना चाहते हैं, उस मैसेज को लॉन्ग प्रेस करें और फिर आपको ट्रांसलेट ऑप्शन पर टैप करना है. आपको ट्रांसलेट ऑप्शन पर टैप करने के बाद पूछा जाएगा कि आप किस भाषा में मैसेज को ट्रांसलेट (अनुवाद) करना चाहते हैं. आप अपनी पसंदीदा भाषा को यहां सेट कर सकते हैं. ये नया WhatsApp Feature इंडीविजुअल चैट, ग्रुप चैट और चैनल अपडेट्स सभी में काम करेगा.

ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन की सुविधा

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए अलग से एक सुविधा दी गई है, आप लोगों को पूरी चैट को ऑटो ट्रांसलेशन करने का भी विकल्प मिलेगा. एक बार इस फीचर को ऑन करने के बाद जब भी आपको मैसेज आएगा, वो मैसेज खुद-ब-खुद आपकी पसंदीदा भाषा में बदल जाएगा. जहां एक ओर एंड्रॉयड यूजर्स को हिंदी, अंग्रेजी, स्पैनिश, Russian, Portuguese और Arabic भाषा में ट्रांसलेशन सपोर्ट मिलेगा तो वहीं, दूसरी ओर iPhone चलाने वाले यूजर्स को कंपनी ने 19 से ज्यादा भाषाओं में सपोर्ट दिया है.

व्हाट्सएप का कहना है कि ट्रांसलेशन केवल डिवाइस पर स्थानीय रूप से होता है, इसका मतलब ये है कि कंपनी न ही मैसेज को पढ़ सकती है और न ही मैसेज को स्टोर कर सकती है. इस फीचर को रोलआउट कर दिया गया है और धीरे-धीरे कंपनी इस फीचर में और भी भाषाओं को जोड़ेगी. इस नए फीचर के आने के बाद अब 180 देशों में 3 अरब से ज्यादा लोगों को जोड़ने वाले इस प्लेटफ़ॉर्म पर मैसेज को अपनी भाषा में पढ़ने में आसानी होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.