Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव

Ludhiana की इस मार्केट में लगी भयानक आग, दूर-दूर तक उठी लपटें…मचा हड़कंप

33

लुधियाना : जिले में आज भयानक आग का तांडव देखने को मिला है। आग फिरोजगांधी मार्केट में बने RS टावर में अचानक लग गई। इस दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। मौके पर लोगों ने खुद आग को भी कोशिश लेकिन आग ने देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया।

मिली जानकरी के अनुसार आंख झपकते ही आग ग्राउंड फ्लोर से थर्ड फ्लोर तक पहुंच गई। मौके पर मौजदू लोगों ने घटना की सूचना तुरन्त इस बिल्डिंग में बने बैंक के अधिकारियों दी और फायर बिग्रेड की भी सूचित किया। वहीं पुलिस को भी जब इस घटना का पता चला तो तुरन्त टीम सहित मौके पर पहुंचे।  इस दौरान आग इतनी भयानक थी, जिसकी लपटें दूर-दूर तक उठती हुई देखी गई और पूरे फिरोजपुर रोड पर धुआं ही धुआं फैल गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान लोगों ने बिल्डिंग के नीचे खड़े वाहनों को पीछे हटाया गया। गनीमत रही इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। गौरतलब है कि इस बिल्डिंग में कई बैंक मौजूद है। जैसे आग ग्राउंड फ्लोर से थर्ड फ्लोर तक पहुंची अगर समय रहते इस पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट  पता नहीं चल पाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.